Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*

गोरखपुर ।मारवाड़ी युवा मंच   द्वारा  मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एम.जी .इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। 
       शाखा अध्यक्ष युवा नवीन पालड़ीवाल ने बताया कि मंच परिवार द्वारा मैत्री कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता एमपील 3 का आयोजन किया जा रहा है ,मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनुराग चाँदवासिया  ने दीप प्रज्वलित कर इस मैत्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि आपसी सद्भाव बहुत ही अच्छे से इस क्रिकेट प्रतियोगिता में देखने को मिल रहा है इसके लिए सभी मंच परिवार सदस्य बधाई के पात्र हैं इस दूधिया रोशनी में इतनी शानदार क्रिकेट देखने का आनंद ही अलग है मैं सभी को एक अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।
एमपीएल अनुसासन समिति के सदस्य श्री आनंद हरी अग्रवाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय डे नाइट क्रिकेट के मुख्य प्रायोजक अग्रवाल गैलेक्सी है,जिन्होंने यह प्रतियोगिता आयोजित की सह प्रायोजक संकट मोचन है, इसमे 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं  चाहत इलेवन की कप्तानी रजत लाठ एवेंजर इलेवन की कप्तानी अनुपम अग्रवाल, ए एस वाई की कप्तानी अंकित पोद्दार, चौधरी इलेवन की कप्तानी आशीष लाठ, तुलाश्यान फार्मा इलेवन की कप्तानी यश पंखिया कर रहे हैं ।कार्यक्रम संयोजक संचित भालोटिया , मयंक अग्रवाल, अंकुर जालान, आशीष अग्रवाल ने  बताया कि इस कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में चौके और छक्के का मैच खेला जा रहा है सभी मैच दिन और रात्रि दोनों में खेला जाएगा ।सचिव अभिषेक पोद्दार ने बताया कि पहला मैच चौधरी इलेवन और चाहत इलेवन के बीच खेला गया जिसमें की चौधरी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी  करने का निर्णय लिया।कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया की दूसरा मैच अवेंजर्स इलेवन और तुलाश्यान फार्मा इलेवन के बीच खेला गया और तीसरा मैच ए एस वाई इलेवन और चौधरी इलेवन के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में उपाध्यक्ष    गौरव जालान, आकाश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल , अमित तुलाश्यान, अनमोल टिब्रेवाल, सौरभ जालान,इत्यदि ने सहभगिता  किया।उपरोक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी किशन अग्रवाल ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews रिपोर्ट जालम गाडरिया

आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान आलीराजपुर। जालतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी।  कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर ...

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने शिक्षा क्रांति से बदल दी है पंजाब के स्कूलों की सूरत - विधायक कुलजीत सिंह रंधावा  मेगा पीटीएम ने छात्रों के माता-पिता को शिक्षकों के साथ बेहतर बातचीत करने में सक्षम बनाया सरकारी स्कूल लालड़ू में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थिति उन्होंने कहा, वह अगले कुछ दिनों में निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्कूलों का दौरा करेंगे और आवश्यकताओं का जायजा लेंगे लालड़ू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 29 मार्च: डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लाई गई शिक्षा क्रांति ने पंजाब में स्कूलों का चेहरा बदल दिया है।       मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत आज लालड़ू के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि एक समय था जब राज्य में सरकारी स्कूलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ...