Skip to main content

DlightNews

विश्व क्षय रोग दिवस पर जनपद मुख्यालय पर मनाया गया भव्य कार्यक्रम ----------

आज दिनांक  को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शास्त्री सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ में एक वृहद स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया समारोह में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सीपी शर्मा द्वारा एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा संगोष्ठी एवं  क्षय रोगियों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उक्त गोष्ठी में सर्वप्रथम जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा जनपद में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी में सर्वप्रथम श्री हेमंत नंदन सचिव ज्ञान विज्ञान समिति ने अपनी संस्था द्वारा विगत वर्षों में क्षय रोगियों हेतु किए गए कार्यों की एवं गोद लिए गए मरीजों के बारे में बताया तथा जनपद के एनटीपी में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। श्री रोशनलाल उमर वैश्य अध्यक्ष एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा बताया गया कि टीवी के मरीजों का उपचार आदि सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक सम्मान एवं  सहानुभूति भी मिलनी चाहिए और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किए जाने की भी आवश्यकता है । समारोह में अजय क्रांतिकारी सचिव पर्यावरण सेना ने अपने विचार रखते हुए बताया कि टीबी के मरीजों को उपचार के साथ-साथ स्वच्छ हवा, पानी ,प्रकाश आदि भी मिलना चाहिए जिसके लिए हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना चाहिए। गोष्टी में श्री हिमायत उल्ला बने भाई श्री सलीम खान डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा आदि ने अपने अपने विचार रखें एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ एस एस गुप्ता ने भी क्षय रोगियों को उपचार पूर्ण करने की सलाह दी एवं बताया कि टीबी अब लाइलाज नहीं है।  मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के प्राचार्य ने बताया कि केवल नाखून और बाल को छोड़कर टीबी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है । तत्पश्चात सीएमओ सर द्वारा बताया गया कि टीबी के रोगियों के शासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं से अवगत कराया गया एवं टीबी की शपथ भी दिलाई गई जिसमें लोगों को  खासने की सही तरीके का पालन करने एवं अपने गांव अपने जिले राज्य और अपने देश को टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत समारोह में क्षय रोगियों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें जनपद के 1408 टीबी के मरीजों में 134 बाल क्षय रोगी 490 वयस्क महिला क्षय रोगी एवं 784 वयस्क पुरुष क्षय रोगी को विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा लिया गया

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...