Skip to main content

DlightNews

*स्व० ओमप्रकाश पासवान जी के पद चिन्हों पर सदैव चलता रहूंगा: कमलेश पासवान* 

 *दलितों एवं पिछड़ो के मसीहा थे: स्व० ओमप्रकाश पासवान: सुनील पासवान* 

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर ।मानीराम के पूर्व विधायक स्व० ओमप्रकाश पासवान की 26वीं पुण्यतिथि डॉ० भीमराव अंबेडकर बालिका इंटरमीडिएट कालेज प्रतापपुर,सिहोरवां में बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

 मानीराम के पूर्व विधायक स्व० ओमप्रकाश पासवान का आज 26वीं पुण्यतिथि बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम बांसगांव लोकसभा के पूर्व सांसद व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभावती पासवान, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, मानीराम के पूर्व विधायक चन्द्रेश पासवान, चरगांवा विकास खण्ड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान व रामआसरे निषाद, जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह व विकास चंद चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, पूर्व पार्षद महेश पासवान,कोदई पासवान, राजेन्द्र पांडेय,असजद खान उर्फ डिस्को,कुद्दुश अली पूर्व पार्षद, उमेश पासवान,जयहिन्द निषाद आदि लोगों ने स्व० ओमप्रकाश पासवान के स्मृति पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि क्षेत्र के जनता के प्रति सदैव समर्पित थे हमारे पूज्यनीय पिता स्व० ओमप्रकाश पासवान।जो सभी के सुख-दुख में सदैव अग्रणी रहते थे। चरगांवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान ने कहा स्व० ओमप्रकाश पासवान दलितों के मसीहा थे स्व० ओमप्रकाश पासवान जी । बताते चले कि बांसगांव के विधायक डॉ० विमलेश पासवान जी द्वारा आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर भी सपरिवार प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सुभाष दुबे,संजय सिंह,रामसुमेर पासवान,अजित पासवान, ओपी यादव, भूपेंद्र पासवान,कमलेश जायसवाल, राजमन पासवान,सुधीरपासवान,श्यामसुंदर लाल,छत्रशाल यादव, पवन यादव,मनोज सिंह,जितेंद्र सिंह,सौरभ चतुर्वेदी, रवि तिवारी,भानु सिंह, संजीव सिंह, रामप्रसाद निषाद,गुड्डू सिंह,गोबिंद गुप्ता,सुरेंद्र यादव,बीरेंद्र दुबे,प्रवीण पासवान, इंद्रदेव पासवान,सुरेंद्र पासवान, नीरज पासवान, रोहित पासवान, रामप्रवेश पासवान, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...