Skip to main content

DlightNews

*वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के समापन समारोह का किया गया आयोजन*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर 23 मार्च 2022सेफ सोसाइटी एवं फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में मार्च  माह‌ में स्वयं सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं के क्षमता वर्धन हेतु वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समापन समारोह ग्राम सभा रामनगरी, विकासखंड मैनाटार, जनपद पश्चिमी चम्पारन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामप्रवेश हजरा मुखिया, मैनाटार, विशिष्ट अतिथि श्री  संतोष पटेल वार्ड मेम्बर, रामनगरी, अतिथि रीना देवी मुखिया, सहायता समूह  एवं समूह सदस्य मीना कुमारी व रोशनी कुमारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके उपरांत श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी वरिष्ठ कार्यकारी, सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश एवं सौरभ सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना समाज के लिए अति आवश्यक है क्योंकि आधुनिक समय में डिजिटल रूप से जागरूक न रहने पर साइबर ठगी द्वारा एक झटके में खाते में से पैसे चोरी हो सकते हैं ऐसे में अगर घर की एक महिला भी शिक्षित होती है तो वह अपने पूरे परिवार को ठगी से बचा सकती है। इसके पश्चात् कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल बैंकिंग जागरूकता विषय पर रोमांचकारी नाटक का प्रदर्शन किया जोकि समापन समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।जागरूकता कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुए वरिष्ठ कार्यकारी श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी ने विस्तारपूर्वक बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के दौरान लगभग 210 महिलाओं को बचत करना, बचत सुरक्षित रखने के साधन, आर्थिक डायरी बनाना, एटीएम का इस्तेमाल एवं सावधानियां, डिजिटल बैंकिंग आदि विषयों पर जानकारी देकर जिज्ञासाओं को शांत किया गया तथा अस्थाई फ्यूज़न सहायता केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को यथोचितजानकारी देकर 200 से अधिक श्रम कार्ड बनवाया एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही यह भी बताया कि सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से महिलाओं, बच्चों तथा सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान संस्था ने कुशीनगर, महाराजगंज एवं गोरखपुर जनपद में चिकित्सीय सहायता के साथ-साथ जीवन रक्षक उपकरण आदि का वितरण किया था।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन वरिष्ठकार्यकारी श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य भूमिका में नीतू सिंह, सौरभ कुमार सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता तथा प्रत्यक्षदर्शी के रूप में ग्रामीण महिलाएं एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।