Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर की बढेगी शान, जब होगा बम्पर मतदान*मोटरसाइकिल रैली*
*रिपोर्टर -(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में रविवार को बृहदमोटरसाइकिल रैली निकालकर पूरे शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी आवास से जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द ने हरी झन्डी दिखाकर रैली को रवाना किया जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा के मतदान जागरूकता के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। रैली जिलाधिकारी आवास सिविल लाइन्स से गोरखपुर क्लब, विश्वविद्यालय गेट, छात्रसंघ चैक, कचहरी रोडवेज, अम्बेडकर चैक, शास्त्री चैक, टाउनहाल, बैंक रोड, बक्शीपुर, थवईपुल, आर्यनगर, चरनलाल चैक, दुर्गावाणी, गोरखनाथ मंदिर, नकहा, स्पाटर््स कालेज, खजांची चैक, शाहपुर, असुरन चैक, कालीमंदिर, गणेश चैक, कलेक्ट्रेट चैक, होते हुए शास्त्री चैके पर सम्पन्न हुई। रैली का नेतृत्व उपनियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह, चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी, सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश, सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल ने किया। रैली में गोरखनाथ, कोतवाली एवं सिविल लाइंस प्रखण्ड के सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार वार्डेनों ने हिस्सा लिया। रैली के आगे आगे चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी, डिप्टी चीफ वार्डेन डा. शरद श्रीवास्तव चल रहे थे उनके पीछे तीनों प्रखण्ड के डिविजनल वार्डेन ध्वनि विस्तारक यंत्रों से मतदान जागरूकता के नारे लगा रहे थे। रैली में वार्डेनों के द्वारा लगाये जा रहे गगनभेदी नारों में पहले जलपान फिर मतदान, गोरखपुर की बढेगी शान, जब होगा बम्पर मतदान, आदि शामिल रहा। रैली के दौरान लोगों को मतदान जागरूकता आधारित साहित्य भी बांटे गये।  कार्यक्रम में मुख्य अवैतनिक स्टाफ आफिसर महबूब सईद, स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डेन सुरेश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ अवैतनिक स्टाफ आफिसर रामकृष्ण मिश्रा, रेकी अधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव,डिविजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान, डिविजनल वार्डेन सिविल लाइंस अखिलेश ओझा, डिविजनल वार्डेन गोरखनाथ राजेश चंद चैधरी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन ध्यान प्रकाश तिवारी, डा0 उमेश चंद श्रीवास्तव, मुर्तुजा आलम, स्टाफ आफिसर डा.विजय श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, मनौवर सुल्ताना, योगेश वल्लभ चैकियाल, सनातन प्रसाद तिवारी, तीनों प्रखण्ड के घटना नियंत्रण अधिकारीगण की सक्रिय उपस्थिति रही।रैली में पोस्ट वार्डेन आरक्षित शेषनारायण मिश्र,  पोस्ट वार्डेन/मीडिया प्रभारी डा. अमरनाथ जायसवाल, पोस्ट वार्डेन मनोज निषाद, रितेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...