Skip to main content

DlightNews

*होली मिलन समारोह कृष्णा नगर वार्ड संख्या 31 गोरखपुर
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया* 

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।सभी वर्गों के लोगों की आपसी सहभागिता रही। यह त्यौहार सकुशल संपन्न हो गया। विभिन्न जाति, धर्म संप्रदाय के लोगों ने मिलकर के खुशियों के इस त्यौहार  का आनंद लिया. विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने होली मिलन का कार्यक्रम रखकर आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. जिन्होंने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
आज कृष्णा नगर बसारतपुर वार्ड संख्या 31  में मुख्य अतिथि राहुल श्रीवास्तव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी) का माल्यार्पण आशीष शर्मा (संयोजक) एवं गौतम चौहान ने किया ।इस अवसर पर आपने बताया कि नई उम्मीद,नई रोशनी के साथ एक बार आप लोगों ने जो विश्वास किया, हमारी सरकार उन सपनों को पूरा करेगी ।सभी वर्गों को रोटी ,कपड़ा, मकान जो आम आदमी की प्राथमिक आवश्यकता है ,उनको पूरा करेगी. सबका साथ सबका विकास लेकर हम लोग आप लोगों के आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आवश्यकता इस बात कि है ,हम आपसी प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखें। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई का विजय है ।हमें धर्म और मजहब से उठकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास करें।
उक्त अवसर पर रमेश चंद गुप्ता महानगर अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि हम जाति ,धर्म की दीवारों को तोड़कर एक नए भारत का निर्माण करें ।निश्चित रूप से हम लोग राष्ट्र के उत्थान में आपके प्रयास से , आपने जो सपने देखे हैं ,पूरा करने का प्रयास करेंगे। आने वाला कल एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा और देश की प्रगति में योगदान देगा। योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में जो प्रचंड जीत मिली ।उसमें आप लोगों की सराहनीय भूमिका रही ।विशेषकर महिलाओं की काफी सहभागिता रही ।महिलाएं  घरों से निकलकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रही। हमें सभी वर्गों का सहयोग मिला। इसके लिए हम दिल से आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।
 उक्त अवसर पर सतीश सिंह पूर्व पार्षद प्रत्याशी ,अशोक मिश्रा पार्षद राम जानकी नगर ,आनंद अग्रहरि मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा महानगर महामंत्री ,बृजेश मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष ,अजय मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष राप्तीनगर, डी.एन. यादव ,अमित सिंह, रमेश चंद गुप्ता ,आशीष शर्मा ,विजय कुमार श्रीवास्तव , सुमित साहनी, रामशरण मणि त्रिपाठी समाधान वेलफेयर सोसायटी सुनील मणि त्रिपाठीसामाजिककार्यकर्ताउपस्थित रहे । होली मिलन का कार्यक्रम आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव मंडल कोशाध्यक्ष ने किया और अंत में आनंद अग्रहरि ने आए हुए सम्मानित जनता को धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।