Skip to main content

DlightNews

प्रेस विज्ञप्ति

*सी.आर.सी.-लखनऊ एवं           डॉ. रेड्डी फाउण्डेशन ने आयोजित किया दिव्यांगजन रोज़गार मेला*
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।सी.आर.सी.-लखनऊ के प्रांगण में स्थित पुनर्वास एवं छात्रावास भवन में डॉक्टर रेड्डी फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों के दिव्यांग प्रतिभागियों ने रोज़गार मेले में प्रतिभाग किया। डॉ. रेड्डी फाउण्डेशनएवसी.आर.सी.-लखनऊ की ओर से कुल 18 कम्पनियों (रिलायंस ट्रेंड्स, क्वीस क्वार्प लिमिटेड, अदान सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड, प्रणव एसोसिएट्स, जी.वी.के.ई.एम.आर.आई., स्टारटेक, वॉव मोमोज़, होटल कम्फर्ट विस्टा, डायल 112 टेक महिन्द्रा, होटल लेमन ट्री, सिटी कार्ट, सॉपर्स स्टॉप, टाटा क्रोमा, टेक्नो टास्क, बिजनेस सॉल्यूशन, बजाज कैपिटल, के.एफ.सी., इम्रोल्ड मैनेजमेन्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड एवं बिग बास्केट) ने 250 से अधिक दिव्यांगजनों का साक्षात्कार किया तथा उनमें से लगभग 150 से अधिक दिव्यांगजनों को रोज़गार के अवसर प्रदान किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेश पाण्डेय, निदेशक सी.आर.सी.-लखनऊ ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक भागीदारी हेतु अत्यन्त ही आवश्यक हैंसी.आर.सी.-लखनऊ नित-नवीन गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगजनों के कुशल संवर्द्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुये समाज में दिव्यांगजनों की महत्ता को स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. रेड्डी फाउण्डेशन की ओर से श्री कौशल कुशवाहा जी ने आये हुये सभी दिव्यांगजनों, कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं सी.आर.सी.-लखनऊ के समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भविष्य में भी सी.आर.सी.-लखनऊ के अभिनव प्रयासों के साथ मिलकर दिव्यांगजनों के हितार्थ क्रियाकलापों का क्रियान्वयन करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...