Skip to main content

DlightNews

*गाजे-बाजे के साथ निकली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*

      गोरखपुर। श्री श्याम मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू वाले श्याम बाबा का फागुन उत्सव  सोमवार को मनाया गया ,इसके अंतर्गत 351 निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
      श्याम मंडल के श्री निर्मल जालान ने बताया कि फाल्गुन शुक्ला एकादशी के अवसर पर स्थानीय कालीबाड़ी मंदिर से 351 निशान ध्वजा के साथ भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, पवन टिबड़ेवाल ने सपरिवार निशान पूजन के साथ ज्योति स्थापना की, इसके पश्चात शोभायात्रा कालीबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर गीताप्रेस, लाल डिग्गी ,साहबगंज ,खूनीपुर ,चौरहया गोला ,बक्सीपुर ,नखास चौक ,रेती चौक होते हुए वापस कालीबाड़ी मंदिर पहुंची जहां सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पण किया, मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा रास्ते भर निशान यात्रा पर इत्र एवं पुष्प की वर्षा होती रही, शोभा यात्रा के स्वागत के लिए अनेक स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे जिनसे पर की मशीनों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी,शोभा यात्रा को सफल बनाने में राजा टिबड़ेवाल,अमितजगनानी ,नवीनपालड़ीवाल ,दुर्गेश बजाज ,पंकज गोयल,सौरभ जालान, चंदन अग्रवाल मनीष मोदी,अंकुर लाठ आदि ने सहयोग प्रदान किया।शाम को 7:00 बजे स्थानीय कालीबाड़ी मंदिर स्थित श्याम मंदिर पर बाबा का भव्य दरबार सजा , श्री निर्मल जालान ने सपरिवार ज्योति स्थापना की एवं पूजन अर्चन किया इसके पश्चात बाबा के दर्शन प्रारंभ हुए ।आमंत्रित भजन गायक  नीतेश मनोचा"उत्तराखंड" के द्वारा भजन संध्या प्रारंभ की गई उन्होंने सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की इसके पश्चात भजनों की गंगा बह चली एवं सभी श्याम प्रेमी धमाल में डूब गए देर रात तक भजनों की अविरल गंगा में फूलो की होली के साथ सभी श्याम प्रेमी डुबकी लगाते रहे, श्याम प्रेमी क्रमबद्ध होकर बाबा की जोत लेते रहे एवं दरबार में हाजिरी लगा रहे थे, कार्यक्रम के अंत में महाआरती की गई एवं प्रसाद का वितरण हुआ।बारस की ज्योत एवम धोक दिनांक 15 मार्च दिन मंगलवार को कालीबाड़ी स्थित श्याम मंदिर में प्रात 7:00 बजे से लगाई जाएगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सज्जन जालान,वेद प्रकाश अग्रवाल ,जे पी बथवाल ,जय प्रकाश टिबड़ेवाल,सुधीरटिबड़ेवाल,अभय अग्रवाल, जय प्रकाश तुलस्यान,बुधिया जी,पंकज गोयल  राजेन्द्र अग्रवाल,अमूल अग्रवाल,आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।