Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/6 मार्च

जनपद मंे 63 गेहूॅ क्रय कंेद्रों को खोलने की दी मंजूरी, सभी केन्द्रों पर 25 मार्च तक

जिलाधिकारी ने जनपद मंे 63 गेहूॅ क्रय कंेद्रों को खोलने की दी मंजूरी, सभी केन्द्रों पर 25 मार्च तक समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करें पूर्ण, 1 अप्रैल से होगी गंेहू की खरीददारी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूँ क्रय हेतु जनपद में 02 केन्द्र भारतीय खाद्य निगम के, 42 केन्द्र पी0सी0एफ0 के तथा 19 केन्द्र खाद्य विभाग के स्थापित किये जायेंगे। इस प्रकार जनपद में कुल 63 क्रय केन्द्र स्थापित किये जाने सम्बन्धी आदेश जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा जारी समय सारिणी के अनुपालन में आगामी गेहूँ खरीद सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाऐं। जिलाधिकारी द्वारा मण्डी समिति को निर्देश दिये गये हैं कि सभी केन्द्रों पर 25 मार्च तक गेहूँ क्रय सम्बन्धी समस्त आवश्यक व्यवस्थायें (02 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छलना, पंखा, नमीमापक यन्त्र) उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही साथ बांट माप विभाग द्वारा सभी इलेक्ट्रॉनिक कांटा सत्यापित कर दिया जाय।
 जिलाधिकारी द्वारा मण्डी समिति को यह भी निर्देशित किया गया है कि तहसील, ब्लाक, कलेक्ट्रेट, विकास भवन मण्डी इत्यादि परिसरों में तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर पैम्पलेट के माध्यम से गेहूँ खरीद योजना 2022-23 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। उनके द्वारा यह विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में किसान को गेहूँ विक्रय करने में असुविधा न हो। समस्त केन्द्र प्रभारी नियमानुसार गेहूँ क्रय करें तथा समयान्तर्गत भारतीय खाद्य निगम में डिलीवरी कराये। गेहूँ क्रय में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होने रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2015 प्रति0 कु0 निर्धारित किया गया है तथा उत्पादकता 42.90 कु0 प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है। गेहूँ का क्रय 01 अप्रैल से 15 जून 2022 तक किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।