Skip to main content

DlightNews

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति को किया सम्मानितकोरोनाकाल में महिलाओं ने प्रथम शिक्षिका के रूप में सिद्ध किया-शंभू शरन दिवाकर*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
      गोरखपुर। पाली/  कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेतरिया क्षेत्र पाली में  महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी पाली रजनीश कुमार द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर महिला अभिभावकों को सम्मानित किया ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेतरिया क्षेत्र पाली व ् कतरारी, क्षेत्र कौड़ीराम में महिला अभिभावकों की एक गोष्ठी का आयोजन व महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे म्यूज़िकलचेयर ,चम्मच दौड ,कैरम आदि का आयोजन  किया गया जिसमे सभी महिला अभिभावकों ने पूरे मन से एवं बढ चढ़ कर हिस्सा लिया । म्यूज़िकल चेयर की विजेता सुमित्रा देवी प्रथम  और अनिता देवी, द्वितीय कैरम की विजेता ममता,कौशल्या ,गुलाईचा देवी,और सरोज देवी रहीं;चम्मच दौड में अनितादेवी,उर्मिला,दुर्गावती,कौशल्या ,रंभा देवी विजेता रहीं । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अपने हाथ से बनायी गयी विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों और पोस्टर्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसकी सभी अभिभावकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकत्री  सरोज देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। इसी अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक शंभू शरन दिवाकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी अभिभावक माताओं को विद्यालय परिवार अपने बीच पाकर आह्लादित है कोरोना काल में सभीअभिभावक माताओं ने ऑनलाइन शिक्षा में बच्चों को अध्ययन हेतु बच्चों को प्रेरित कर प्रथम शिक्षिका के रूप में अपने आपको सिध्द किया है । जिसके लिये विद्यालय परिवार सदैव आभारी है और रहेगा । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक  सुनील कुमार शर्मा,हितेन्द्र मौर्य,अवनीन्द्र प्रकाश शुक्ल,सत्येन्द्र प्रताप सिंह,गोरखनाथ, सर्वेद्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।