Skip to main content

DlightNews

*सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन*
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चल रहा सात दिवसीय  शिविर का समापन हो गया।  कार्यक्रम में दोनों इकाई के शिविरार्थियों से सेवा योजना के क्रियाकलापों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रत्येक छात्राओं को समाज में फैली कुरूतियों  से लड़कर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए तथा युवा वर्ग सामाजिक रीतियों को संजोए रखकर इस देश का अच्छा निर्माण कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने  राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न क्रियाकलापों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा। डॉ शुक्ला ने  छात्राओं को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही तथा देश हित में अपना सर्वोच्च त्याग करने की बात कही।इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनएसएस अधिकारी डॉ प्रियंका त्रिपाठी व डॉ प्रत्या उपाध्याय ने सप्ताह भर चले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बतौर मुख्य वक्ता वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है।  एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है इसलिए इस प्रकार के शिविर अनुशासन में जीना और अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति के साथ जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
 इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर  स्वयंसेविकाओं को  पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सभी शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...