Skip to main content

DlightNews

*लोकतंत्र के महापर्व पर स्वेच्छिक मतदान करते युवा पहले मतदान बाद में जलपान का संकल्प हुआ पूर्ण: कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर!  लोकतंत्र के महापर्व पर दिनांक 3 मार्च को छठवें चरण के चुनाव में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
मतदान के क्रम में गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने संगठन के युवा साथियों के साथ  स्वेच्छिक मतदान हेतु शहरी विधानसभा के महाराणा प्रताप पालीटेक्निक स्कूल में बने बुथ केन्द्र पर जाकर मतदान किये।
मतदान के पश्चात कुलदीप पाण्डेय ने युवाओं व जनमानस को जागरूक करते हुए स्याही लगी उंगली व पहचान पत्र को दिखाते हुए स्वेच्छिक मतदान महादान को सार्थक बताया।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि युवा मतदाताओं कि संख्या में इस बार बढ़ोतरी हुई है तथा गोरखपुर मण्डल में युवाओं के मतदान से वोट प्रतिशत में वृद्धिहोगी।मतदान करना हमारा नैतिक अधिकार है जो समाज व देश के विकास में उपयोगी है, लोकतंत्र में जनता को अपने नेतृत्वकर्ता का चयन करने का पुरा अधिकार है.
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि संगठन केसंस्थापक संरक्षक पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य, महासचिव अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष रमेश पाण्डेय आदि के मार्गदर्शन मे मतदाता जन जागरूकता से विगत माह में शुभारंभ अभियान के क्रम में ही जितने भी मतदाता स्वेच्छा से मतदान करने जा रहे हैं या पिछले पांच चरणों में मतदान कर चुके हैं तथा उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभा के मतदाताओं को डिजिटली सर्टिफिकेट के माध्यम से कुशल मतदाता सम्मान पत्र प्रदान कर रहे हैं. मतदाताओं को सम्मान पत्र दिनांक 3 से 9 मार्च तक डिजिटली प्रदान किया जायेगा। अभी तक विभिन्न विधानसभा से स्याही लगे उंगली के साथ लोगों ने सेल्फी फोटो व परिचय पत्र के द्वारा लगभग पांच सौ मतदाताओं को ह्वाट्सएप एवं मेल के माध्यम से सम्मान पत्र प्रदान किया जा चुका है। कुशल मतदाता सम्मान पत्र देने का उद्देश्य यही रहा कि वर्तमान में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो लोग घर से बाहर निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचें तथा आने वाले अन्य चुनावों व मतदान के समय मतदाता जागरूक रहें और उनके मनोबल को बढ़ाने में सम्मान पत्र सहायक होगा।इस दौरान युवा मतदाताओं में मुख्य रूप से पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य, कुलदीप पाण्डेय, रमेश पाण्डेय,राजकुमार जायसवाल,निखिल गुप्ता, आदित्य जायसवाल, रंजीत प्रजापति,विशाल मिश्रा, अखिलेश मल्ल,संजय सिंह, मनोज चौधरी,किशन सोनकर, विरेन्द्र नाथ गुप्ता,गोलू जायसवाल आदि लोगों ने बारी बारी से मतदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...