Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में मनाया गया विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
 गोरखपुर 21  2022 को सीआरसी गोरखपुर में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें डाउन सिंड्रोम एक विकार है, जिसमें बच्चे की बौद्धिक, भाषिक शैक्षिक तथा सामाजिक कार्य क्षमता प्रभावित होती है। जिसकी वजह से वे बच्चे कभी-कभी अपने रोजमर्रा के जीवन यापन में भी असुविधा महसूस करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ कमलेश कुमार पांडे हृदय रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीआरसी गोरखपुर में विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएं प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों एवं अभिभावकों के लिए यह घोषणा की कि प्रत्येक मां में एक बार उनकी तरफ से हृदय रोगियों की मुफ्त में जांच सलाह एवं दवा वितरण का काम किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक विशेष शिक्षा श्री नीरज मधुकर ने बच्चों की दैनिक दिनचर्या से संबंधित गतिविधियों का विस्तार पूर्वक विश्लेषण करते हुए उनका उपयोग कैसे किया जाए उसके बारे में अभिभावकों के साथ चर्चा की। पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने डाउन सिंड्रोम बच्चों के पैदा होने के कारणों एवं निदान के बारे में विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान सीआरसी गोरखपुर के विषय विशेषज्ञ श्री रॉबिन एवं संजय प्रताप सिंह आदि ने डाउन सिंड्रोम के विभिन्न पहलुओं जिसमें डाउन सिंड्रोम होने का कारण, डाउन सिंड्रोम बच्चे का गृह आधारित प्रबंधन, डाउन सिंड्रोम बच्चे का भाषा विकास आदि  के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डाउन सिंड्रोम बच्चे का  सही पुनर्वास सेवा द्वारा  सुधार संभव है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण के बारे में विस्तार से चर्चा किया। श्री नागेंद्र पांडे जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...