Skip to main content

DlightNews

*होलिका दहन 17 व होली 19 मार्च को मनाया जाएगा होलिका की अग्नि का अत्यंत पवित्र मान्यता है: पं बृजेश पाण्डेय*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर ।सामाजिक व धार्मिक संगठन विद्वत जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ के महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है,खुशियों और रंगों का यह त्योहार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और उसके दूसरे दिन होली खेलने का उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान कर उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। दिनांक 17 मार्च दिन बृहस्पतिवार को होलिका दहन भद्रा समाप्ति के पश्चात रात्रि में 12 बजकर 56 मिनट के बाद होलिका दहन किया जाएगा। रात्रि 12 बजे के बाद तिथि 18 मार्च हो जाएगी तथा पूर्णिमा तिथि का मान 18 मार्च को दिन में 1 बजकर 1 मिनट पर समाप्त हो जा रही है.  होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में किया जाता है तथा भद्रा न हो इसका भी विचार होलिका दहन में किया जाता है,इस आधार पर 17 मार्च को रात्रि में भद्रोपरांत रात्रि 12 बजकर 56 मिनट के पश्चात तथा सूर्योदय 6 बजकर 3 मिनट के पूर्व होलिका दहन किया जाएगा तथा पूर्णिमा तिथि समाप्ति के बाद प्रतिपदा में धुरड्डी, होलिकोत्सव,रंगोत्सव  किया जाता है जो इस बार उदयातिथि 19 मार्च दिन शनिवार को पूर्णिमा तिथि 12 बजे तक होने के कारण 19 मार्च को ही होलिकोत्सव मनाया जाएगा.
18 मार्च को पडा रहेगा जहां पर लोकाचार मे पडा नही रहता है वहां पर 18 मार्च को दिन में 12 बजकर 51 मिनट के बाद होलिकोत्सव मना सकते है परन्तु सर्वत्र होली 19 मार्च दिन शनिवार को ही मनाने का शास्त्रीय मत है।पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने होली पूजा कि विधि व महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जनमानस होलिका की अग्नि में घर की सभी समस्याओं को दहन करने की प्रार्थना करते हैं।शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन से पहले स्नान करें.ततपश्चात होलिका के स्थान पर आसन ग्रहण करें तथा सुनिश्चित करें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर की तरफ हो, गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाएं. होलिका को माला रोली धूप फूल गुड़ हल्दी मूंग बताशे गुलाल नारियल पांच या सात प्रकार के अनाज गेहूं और अन्य फसलें अर्पित करेंइसके अलावा भगवान नरसिंह की पूजा करें और अग्नि के सात फेरे लें,परिक्रमा करते समय अपने परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना करें। पं बृजेश पाण्डेय ने बताया कि होलिका की अग्नि को अत्यंत पवित्र माना जाता है और अगर आप अग्नि की परिक्रमा करते हुए मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं,तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. होलिका की अग्नि में अहंकार और अज्ञान का त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलना तथा भक्त प्रहलाद की तरह ही भगवान की पूजा करनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...