Skip to main content

DlightNews

*सेफ सोसाइटी एवं अंजु फ़ाउंडेशन के तत्वावधान मे  इंडियन डेव्लपमेंट फ़ाउंडेशन एवं आर. बी एल . बैंक के सहयोग से अंजु बाल गुरुकुल का उदघाटन किया गया* 

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर। गुरुकुल का उद्देश्य गरीब और असहाय बच्चो को अनौपचारिक शिक्षा उपलब्ध करवाना है जिससे पिछड़े समाज की तरक़्क़ी मे एक नीव रखी जा सके I इसके साथ साथ बच्चो को कला आधारित प्रक्रिया एवं फन विथ लर्न गतिविधियों के द्वारा शिक्षा की तरफ मोड़ा जाए I इस अवसर पर पूर्व मेयर सत्या पाण्डेय जी  मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही, जिन्होंने बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने के लिए जागरूक किया, बच्चो के मुख्य अधिकारो के बारे मे बताया जिससे बच्चे अपने बारे मे सोचते हुए अपने शिक्षा के अधिकारों के महत्व को समझ सकें I बच्चो के अंदर शिक्षा की आकांक्षा को पैदा करने के लिए  शिक्षकों के द्वारा प्रेरक कविताओ  को सुनाया गया एवं उनको स्टेशनरी एवं मिष्टान्न प्रदान किया गया Iसेफ सोसाइटी पिछले 16 वर्षो से बालअधिकार,  महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मे कार्यरत है I संस्था का मुख्य केंद्र विभिन्न कठिन परिस्थितियों में रहने वाले वंचित समुदाय के साथ कार्य करना है जैसे कि झुग्गी झोपड़ी मे निवास करने वाले और अन्य स्थानों पर आवास और संसाधनों के अभाव मे अपना जीवन यापन करते हैं I यह संस्था वंचित एवं पिछड़े बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं आर्ट बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से मनोवैज्ञानिक ट्रामा को दूर कर रही है तथा सेफ्टी नेट के माध्यम से गायब हो चुके बच्चों को अपने परिवारों से पुनः एकीकरण करा रही है। इस उदघाटन कार्यक्रम मे संस्था से अंशिका ओझा, शर्मिला गुप्ता, सोनिका खरवार एवं अन्य लोग उपस्थित थे I

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...