Skip to main content

DlightNews

*गृह विज्ञान प्रदर्शनी के समापन के साथ छात्राओं ने लिया सशक्त भारत निर्माण का संकल्प*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में हुई  प्रदर्शनी सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला व शिक्षिकाओं ने छात्राओं के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बस जरूरत है उचित अवसर पर सही लक्ष्य निर्धारण की।गृहविज्ञान के माध्यम से छात्राओं में स्वावलंबन की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को स्वावलंबी होने में सहायता मिलती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस तरह के कार्यक्रम का लाभ उठाकर अपने परिवार के सहारा बने। डॉ शुक्ला ने कुपोषण से बचने के तरीके, संतुलित आहार, रक्तहीनता की समस्या के उपाय, पौष्टिक खान-पान पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न गृह सज्जा संबंधी वस्तुएं, अनुपयोगी चीजों से बनाई गई उपयोगी वस्तुएं सहित अन्य सृजनात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टाल पर सजे खान-पान व सजावट के सामानों की जमकर खरीदारी भी हुई। सबने इसका जमकर लुत्फ उठाया।महाविद्यालय की छात्राओं शिखा सिंह , तृप्ति सिंह , सौम्या यादव, शिवानी त्रिपाठी,निहारिका त्रिपाठी, श्वेता सिंह,स्वरुप साहनी, दिव्या साहनी, कविता, अञ्जलि निषाद,प्रतीक्षा राय , सृष्टि शुक्ला सहित सभी छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पकवानों के साथ ही मेजपोश कढ़ाई के चद्दर की प्रदर्शनी व विभिन्न कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से गृह सज्जा और उपयोगी वस्तुएं बनाई गईं।  गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिकाओं डॉ अजिता श्रीवास्तव , डॉ कुमुद त्रिपाठी , प्रतिभा चौहान , स्नेहा पांडेय, प्रिया पांडेय, नैंसी जायसवाल, डॉ करुणा गुप्ता व प्रिया श्रीवास्तव  ने विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री रंगोली तथा विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग जैसे ब्लॉक, स्टेंसिल स्प्रे तथा स्क्रीन प्रिंटिंग , कलर पेपर से डॉल, आइस्क्रीम स्टिक से बास्केट एवं विंड चैन  , पीओपी और पुराने कपड़ों की सहायता से पॉट  रुमाल और मोजे की सहायता से सॉफ्ट टॉयस बनाने सिखाए।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...