Skip to main content

DlightNews

*महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दर्शन करने पहुंचे एडशनल एसपी मौके पे मुख्य पुजारी श्री भोलानाथ तिवारी से आर्शीवाद प्राप्त किये*

*भयहरणनाथ धाम मे 22 वाँ  महाकाल महोत्सव  28 फरवरी से 2 मार्च तक* 

*विविध धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का होगा आयोजन*

*प्रसिद्ध पांडव कालीन भय हरण नाथ धाम मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  गत  वर्षो की भांति 22 वें महाकाल महोत्सव का आयोजन भव्यता से होगा* 

*28 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाले इस  लोक  महोत्सव मे विविध धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक जागरुक्ता परक आयोजन होंगे*
 
*यह जानकारीदेते हुए धाम के माहासचिव  समाज शेखर ने बताया की  28 फरवरी को अपराहन 2  बजे  महोत्सव की शुरुवात भगवान भोले नाथ की आराधना से होगी . तदोपरांत 3 बजे से कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा* 


*उन्होने बताया की 1 मार्च महाशिव रात्रि के पर्व पर  सुबह 4 बजे से धाम के प्राचीन मुख्य  शिवलिंग पर जलाभीषेक होगा . 7 बजे से मेला व मंदिर नियंत्रण कक्ष  व भूला भटका शिविर का संचालन होगा . दोपहर 12  बजे से शिव तांडव व नृत्य आदर्श उपाध्याय आदि द्वारा होगा . वहीं  लोक  गायिका  प्रिया द्विवेदी द्वारा लोक  गायन की प्रस्तुति होगी . रात्रि 9  बजे से परम्परागत  विशेष शिव पूजन होगा*


*सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने बताया की 2 मार्च को दोपहर 12  बजे से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज के राष्ट्रीय कलाकार जंग बहादुर यादव व साथियो द्वारा  विरहा की प्रस्तुति होगी . समापन अवसर पर अपराहन 2 बजे से "*

 *प्राकृतिक संसाधनो व धार्मिक केन्द्रो के विकास मे जन  सहयोग तथा लोक  भागीदारी" विषयक परिचर्चा होगी . ज़िसमे नामामि गंगे परियोजना प्रयागराज व प्रतापगढ* , 

*गंगा समग्र , प्रेस क्लब प्रतापगढ , पी बी डी सी कालेज व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे*

 *इस  अवसर पर मुख्य आतिथी के रुप मे पूर्व आयुक्त व पूर्व ज़िलाधिकारी प्रतापगढ  आर एस वर्मा होंगे . वहीं  विशिष्ट आतिथी के रुप मे पुरतत्वविद प्रो पीयूष कांत शर्मा तथा पी बी डी सी  के प्राचार्य  डा  ब्रिज भानु सिंह होंगे .*

*मौके पे मौजूद जेठवारा कोतवाल अदित्य सिंह कटरा गुलाब सिंह चौकी इंन्चार्ज राकेश सिंह पत्रकार निखिल शुक्ला प्रभाकर राय और सन्दीप सिंह  मन्दिर के सम्मानित   लोग उपस्थित रहे।*

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...