Skip to main content

DlightNews

*राजस्व टीम के सीमांकन के बाद भी ग्राम समाज की नाली का निर्माण नहीं हुआ*

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर। बांसगांव तहसील के सुमही गांव में ग्राम समाज की नाली निर्माण हेतु राजस्व टीम के सीमांकन के बाद भी आज तक नाली का निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ।
उल्लेखनीय है उक्त गांव में कुछ भू माफियाओं द्वारा आराजी संख्या 120 में अवैध अतिक्रमण करके सार्वजनिक नाली को पाट कर बंद कर दिया गया है। जिससे भीषण जलजमाव व गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैल गई हैं जिसको लेकर ग्राम वासियों द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार पत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शासन एवं प्रशासन को  अवगत कराया जा रहा था जिस को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बांसगांव द्वारा विगत 13 जून 2022 को राजस्व निरीक्षक नागेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में एक राजस्व टीम को उक्त गांव में भेजकर नाली निर्माण हेतु सीमांकन करने को कहा गया जिस के क्रम में ग्राम प्रधान तथा ग्राम वासियों की उपस्थिति में एक प्रस्ताव पारित करके सार्वजनिक नाली को मुख्य सड़क के मध्य से भूमिगत नाली निर्माण करके दक्षिण तरफ शिव मंदिर के बगल में स्थित ग्राम समाज की नाली में मिला दिया जाएगा। स्पाट मेमो मैं राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व टीम के सभी लेखपालों के हस्ताक्षर सहित ग्राम प्रधान एवं गांव के संभ्रांत लोगों के हस्ताक्षर कराए गए। ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया कि 15 दिनों में नाली का निर्माण करा दिया जाएगा लेकिन भू माफियाओं व असामाजिक तत्वों के दबाव व गुंडई के कारण आज तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है। गंदे पानी के जलजमाव से ग्रामीणों की स्थिति नारकीय बनी हुई है बरसात में क्या हाल होगा भगवान ही जाने। सुमही गांव के ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण हेतु शासन प्रशासन को पत्र लिखकर तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।