Skip to main content

DlightNews

*योग दिवस पर सम्मानित हुए इमामब डॉक्टर सौरभ पांडेय*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन एवं सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैयद अदनान फरुख अली शाह मियां साहब से योग दिवस के अवसर पर धरा धाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने उन्हें मिलकर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया साथ ही साथ  योग करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों  से किए गए अपील के लिए सम्मानित किया ।इस अवसर पर धराधाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि मियां साहब सदैव आपसी भाईचारे के लिए तत्पर रहते हैं। ई.मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि मियां साहब को हिंदू मुस्लिम दोनों समाज में गोरखपुर में समान रूप से स्वीकार किया जाता है और उनके प्रति अपनी आस्था सभी धर्म और जाति के लोग रखते हैं ।इस अवसर पर डॉ. एहसान अहमद ने कहा कि इमामबाड़ा स्टेट की संस्कृति 400 साल पुरानी है जो गोरखपुर शहर की संस्कृतिक विरासत का हिस्सा भी है ।इस अवसर पर भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार अली खान के वंशज मुख्तार खान,डॉक्टर पी एन सिंह,मंजूर आलम, कवयित्री सुधा मोदी,वरिष्ठ समाजसेवी प्रियंका वर्मा,कवयित्री भावना द्विवेदी ,प्राचार्य डॉ साजिया खान,रवि प्रकाश गुप्ता,हाजी जलालुद्दीन कादरी,मोहम्मद अहमद,अब्दुल राऊफ,आशिया सिद्दीकी,विजय कुमार श्रीवास्तव, हाशिम उर्फ बबलू,सेराज सानू,मोहम्मद रहमान नौशाद,राज शेख,मो.फुरकान अंसारी, मो. आकिब अंसारी, व्यापारी नेता प्रशांत पांडेय, तेजू बाबा, मोहम्मद जाकिर ,गुरु बाबा अजमत उल्लाह उर्फ पप्पू आदि मौजूद रहे |अंत में कार्यक्रम के संयोजक हाजी जलालुद्दीन कादरी ने सभी को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया|

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।