Skip to main content

DlightNews


*अधिगम अक्षमता सप्ताह के अंतर्गत सीआरसी गोरखपुर में आयोजित हुई ई-परामर्श श्रृंखला 188*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।इस समय पूरे देश में अधिगम अक्षमता सप्ताह चल रहा है। 18 से 24 जून 2022 तक चलने वाले इस सप्ताह के अंतर्गत आज सीआरसी गोरखपुर में अधिगम अक्षमता वाले छात्रों के शिक्षण विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला 188 का आयोजन किया। इस अवसर पर मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के सहायक प्राध्यापक श्री सर्व दत्त आनंद ने अधिगम अक्षमता वाले छात्रों का के आकलन और आकलन रिपोर्ट के आधार पर उनके शिक्षण की बात कही।श्री आनंद ने कहा कि अधिगम अक्षमता वाले बच्चों को सही तरीके से शिक्षित किया जा सकता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कहा कि आज बड़ी संख्या में अधिगम अक्षमता वाले छात्र अपनी शिक्षा के दौरान असुविधा महसूस करते है जिसमें कुछ को लिखने में कुछ को पढ़ने में समस्या होती है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री नीरज मधुकर सहायक प्राध्यापकविशेष शिक्षा ने किया। कार्यक्रम के अन्य समन्वयक श्री राजेश कुमार सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन नागेन्द्र पांडे ने किया। सह-समन्वयक श्री राजेश कुमार यादव एवं अरविंद कुमार पांडे जी कार्यक्रम में अपना सहयोग किया। बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...