Skip to main content

DlightNews

*ब्राह्मण समाज संगठन महिला मंडल के तत्वाधान में एक संगोष्ठी*
जटा शंकर पोखरा ,गुरुद्वारा गोरखपुर
हरी भरी हो यह वसुंधरा, स्वस्थ जान जहान हो। स्वच्छ, स्वस्थ, विश्वफलक पर मेरा हिन्दुस्तान हो।

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।प्रदेश कार्यकारिणी की सचिव श्रीमती सुमन पांडे ने वर्चुअल रूप से सभा का संचालन किया।प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या पुष्पा मिश्रा के मन्दिर पर मंडल अध्यक्ष विजय प्रभा के नेतृत्व में एक बैठक आहूति की गई। इस अवसर पर विजय प्रभा मिश्रा(मंडल अध्यक्ष) ने बताया कि ब्राह्मण समाज के संस्थापक प्रदीप कुमार दूबे एव अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के सपनों को साकार करने के लिए नारी शक्ति ने संकल्प लिया है, कि हम आपसी द्वेष को भुलाकर अपने और पूरे समाज को जागरूक , शिक्षित और रोजगार सृजन कराएंगे। हम सभी बहने समाज में प्रचलित कुरीतियों को हटाकर आडम्वर विहिन समाज की स्थापना पर जोर देगे। हम सभी तन, मन, धन से संगठित होकर धार्मिक, संस्कारित एव शिक्षित ब्राह्मण समाज की स्थापना पर जोर देगे।हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार शिक्षित व उद्यमी युवाओ तथा समाज के कमजोर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना, निर्धन, मेधावी छात्रों को आर्थिक व शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना, भटके युवक समाज का मार्ग निर्देशन, समाज हित में संघोष्टि व सम्मेलनों का आयोजन तथा विशिष्ट समाज सेवी संस्थाओं और व्यक्तियों का अभिनन्दन करेगे। इस अवसर पर आभा पाण्डेय (जिला उपाध्यक्ष) ने बताया कि हम सभी बहने सरकार की योजनाओं को जानकारी समाज को अवगत कराएंगे। जगह जगह नि शुल्क केंद्र खोलकर विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास आदि के फार्म को भरवाकर सरकारी विभागों में दर्ज़ कराने कार्य करेगे। पुरातन संस्कृति की रक्षा के लिए पूजा पाठ, कर्मकाण्ड सीखने के लिए ब्राह्मण समाज के छात्रों को ज्ञान अर्जित कराएंगे। सेवा निवृत उच्च अधिकारियों द्वारा नवयुवक और युवतियों को मार्ग निर्देशन का कार्य किया जायेगा।
 ब्राह्मण महिला सभा की सदस्या प्रतिमा पांडे ने बताया कि, इस संगठन का मुख्य उद्देश्य आजकल के युवा बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है। सभा में उपस्थित सभी महिला बहनों का आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर विजय प्रभा मिश्रा ,आभा पांडे, कात्यायनी मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, प्रतिमा पांडे ,रजनी उपाध्याय एवं अंजली मिश्रा उपस्थिति थी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।