Skip to main content

DlightNews

*मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा कि प्राप्ति के लिए करें योग-कुलदीप पाण्डेय*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।     आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर पतंजलि योगपीठ के  तत्वावधान में आज गोरखपुर शहर के राजकीय उद्यान वी पार्क में 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के हजारों संख्या में लोगों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने योग कार्यक्रम में उपस्थित होकर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर योग को प्रसारित करने में सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.तत्पश्चात सर्वप्रथम प्रणायाम व योगासन का शुभारम्भ गायँत्री मंत्र व महामृतुंज्य मत्र के एक स्वर मे उच्चारण से प्रारम्भ हुआ ततपश्चात भाॅत्रिका प्रणायाम, कपालभाति,बाह्य प्रणायाम, अनुलोम विलोम, भ्राँमरी,उदगीथ, प्रणव ध्यान, अग्नी, उज्जयी,सिंहासन, पवनमुक्ता आसन,भुजंग आसन,सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन,भुजंगासन,मंडूकासन,गोमुखासन, मर्कटासन तथा वक्रासन आदि किया गया.
योगाभ्यासियों द्वारा अन्त मे शांति पाठ का एक स्वर मे उच्चारण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।योग कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर महानगर कि पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी पुष्प दंत जैन, युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय,पतंजलि योग पीठ से आये युवा प्रभारी बृजमोहन जी, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र शुक्ला, अनील चावला, हरिनारायण दूबे, दीपक गुप्ता,ममता श्रीवास्तव,नीलम चावला,बंदना श्रीवास्तव,तथा शहर के विद्वतजन व समाजसेवियों मे रमेश पाण्डेय,अश्विनी कुमार मिश्र, रविन्द्र नाथ मिश्र, अश्विनी तिवारी, सत्य प्रकाश पाण्डेय,राजकुमार जायसवाल, विशाल मिश्रा आदि हजारों कि संख्या मे योग प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों, विभिन्न योग प्रशिक्षकों व समाजसेवियों आदि को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सिंधी समाज कि बहनों ने योग प्रशिक्षक अनील चावला व उनकी धर्मपत्नी नीलम चावला को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किये।                                   कार्यक्रम में उपस्थित युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि योग करें निरोग रहें। स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है योग ,इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व 1 घण्टा करें तथा मन मस्तिष्क मे सकारात्मक विचारों की उत्तपत्ति हेतु प्रणायाम भी करते रहे जो लाभदायक है.योग पृथ्वी पर मनुष्य के लिए वरदान है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।