Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपुर
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत मुस्कान एक्सप्रेस गाड़ी को किया ‌रवाना 
सहजनवा गोरखपुर। पाली विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में गुरूवार अपराह्न बाद, कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए टीकाकरण सखी टीम के वाहन मुस्कान एक्सप्रेस  को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि- जो लोग  कोविड टीकाकरण से किसी कारण वश वंचित रह  गए हैं, उनका टीकाकरण पूर्ण कराया जा सके । कार्यक्रम में स्वास्थ्य परिवार के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थीं । 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला समन्वयक- प्रियंका सिंह एवं ब्लाक प्रभारी  ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि-उन सभी गर्भवती महिलाएं जिनके पेट में बच्चा  होने के कारण  टीकाकरण नहीं हो पाया था, या फिर उन किशोर- किशोरियां का जिनका टीकाकरण किसी भी प्रकार से रह गया  था,  चिन्हित कर उन्हें टीका करण के लिए प्रेरित करना है।  कोई  नागरिक यदि टीकाकरण से  छूट जाएगा,तो खुद के लिए ही नहीं औरों के लिए भी खतरा बन सकता है । 


 कार्यक्रम की सफलता आप सब के सहयोग से निश्चित होगी। 

टीकाकरण प्रचार सखी टीम द्वारा अपने मकसद को हासिल करने के लिए प्रत्येक गांवों का दौरा करेंगी, जिससे छूटे लोगों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण कराया जा सके । उक्त अवसर पर ममता पाठक, डॉ शुभम, डॉ शशिकांत गौतम, अभिनव प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, दाग दाग डॉक्टर विवेन्द्र सिंह, प्रियंका सिंह, संगीता यादव, सुमन, नीलम सिंह, दिनेश चंद्र यादव, शकुंतला देवी, मीना राज, विमला, आशा देवी, रं भावती देवी, श्वेता, साधना समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे । रिपोर्ट- रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।