Skip to main content

DlightNews

*अनाथालय एवं मलिन बस्ती के बच्चों के साथ जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने किया धमाल* 
* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
 गोरखपुर 22 जून 2022 को ओरियन मॉल में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने अनाथालय एवं मलिन बस्ती के बच्चों संग देखी जुरासिक वर्ल्ड मूवी जिसमें की मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ राज्यसभा सदस्य डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने बच्चों के साथ मूवी देख कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्था अध्यक्ष जेसी मयंक मित्तल ने बताया कि आज जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने शहर के एशियन सहयोगी संस्था एवं लालडिग्गी स्थित मलिन बस्ती के 85 से अधिक बच्चों को मूवी दिखाई गई एवं जलपान कराया गया जिसके बाद बच्चों की खुशी देखने लायक थी एवं मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राज्यसभा सदस्य डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपने चिर परिचित अंदाज में बच्चों को खूब हंसाया एवं साथ बैठकर मूवी देखी गोरखपुर चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष श्री अनूप किशोर अग्रवाल एवं जेसीआई के मंडल अध्यक्ष जेसी हिमांशु अग्रवाल ने भी बच्चों संग मूवी देखी।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राज्यसभा सदस्य माननीय डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल जी ने बताया कि मैं आज केवल बच्चों के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने हेतु दिल्ली से यहां आया और अपने आपको इन छोटे-छोटे बच्चों के बीच उपस्थित होकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं।
 विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जेसीआई के मंडल अध्यक्ष जेसी हिमांशु अग्रवाल ने बच्चों संग मूवी देखी एवं बताया कि जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने आपको मैंने धन्य कर लिया है। कार्यक्रम संयोजक जेसी खुशाल खट्टर, जेसी तरुण जालान, जेसी सौरभ जालान,कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुंदर रूप से सजाया।संस्था के उपाध्यक्ष जेसी विभोर पोद्दार,जेसी आयुष गर्ग एवं जेजे विंग कोऑर्डिनेटर जेसी मिताली जालान ने कार्यक्रम को आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।उपरोक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी जेसी किशन अग्रवाल ने दी।उक्त कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी संकेत अग्रवाल, जेसी बिट्टू जालान , जेसी संजीव श्रीवास्तव, जेसी शालू भटिआ आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।