Skip to main content

DlightNews

*प्रेस विज्ञप्ति 08-06-2022*

*युवा जनकल्याण समिति के पांच वर्षों के सामाजिक कार्यों का सूची पत्र हुआ जारी, जनता से समाजसेवी ने मांगे सहयोग*

*गोरखपुर!* नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य परक समाज सेवा एक सच्ची डगर को चरितार्थ कर रहे गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी व सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने सामाजिक कार्यों कि सूची के रुप में एक पोस्टर को राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम केन्द्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया।
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय विगत आठ वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तर असहाय जरूरतमंदों कि सेवा करते चले आ रहे है.
वर्तमान समय में वर्ष 2025 के लक्ष्य को देखते हुए छ: सामाजिक कार्यों के क्षेत्रों में कार्य करने व लक्ष्य को सकुशल प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं. युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि समाजसेवा के दृष्टिकोण से आगामी 2025 तक संगठन द्वारा अन्नदान मिशन के द्वारा निःशुल्क भोजन व राशन का वितरण, निःशुल्क शिक्षा व पठन पाठन सामग्री प्रदान करने हेतु 2025 तक गुरुकुल पाठशाला का निर्माण जिसके लिए एक ईट ग्यारह रुपए का सेवा दान अभियान, चिकित्सा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष लगभग सौ यूनिट से अधिक ब्लड का जरुरतमंदों के लिए किसी सरकारी ब्लड बैंक में संगठन द्वारा शिविर लगाकर दान व चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच वर्षों में लगभग एक लाख पौधों का रोपण व निःशुल्क वितरण,महिला सशक्तिकरण के रूप मे महिलाओं को रोजगार देकर स्वाबलंबी बनाना, शिक्षा प्रदान करना,बेटियों कि रक्षा तथा समाज के उत्कृष्ट बेटियों व नारियों को समय समय पर सम्मानित करना तथा दिव्यांगो व दृष्टिबाधितों कि सहायता हेतु चिकित्सा शिविर व प्रत्येक वर्ष लगभग सौ जरूरतमंद लोगों को बैशाखी,ह्वील चेयर व चश्मा प्रदान किया जायेगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि इन मुख्य उद्देश्यों के साथ ही दर्जनों सामाजिक कार्यों को करने के लिए संगठन के कार्यकर्ता सामर्थ्यनुसार सदैव तत्पर रहेंगे, इस मिशन को सार्थक बनाने हेतु युवा समाजसेवी ने जनता से आर्थिक सहयोग करने कि भी मांग किये तथा सामर्थ्यनुसार न्यूनतम ग्यारह रुपए कि सेवा राशि संगठन के खाते व डिजिटली नम्बर पर भेज कर पूण्य के कार्य में सहभागी बनने कि जनता से निवेदन किये। 
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि जनता के सहयोग से ही मिशन 2025 को सफल बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...