प्रतापगढ़ जनपद के सदर ब्लॉक में ग्राम सभा कटरा इंद्र कुंवर के प्राइमरी स्कूल में टीबी स्वास्थ्य कैंप एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त ग्राम वासियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं ग्रामीणों को बताया गया की टीबी लाइलाज नहीं है इसका इलाज संभव है। जिसे 2 सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, भूख न लगना, वजन में कमी, सीने में दर्द एवं बलगम के साथ खून का आना यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। टीबी के मरीजों को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी दवा मुफ्त दी जाती है एवं सरकार द्वारा मरीजों को उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत रुपए 500 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में दी जाती है। यह जानकारी जिला पीपीएम समन्वयक श्री रामेंद्र तिवारी द्वारा बताई गई। टीबी स्वास्थ्य कैंप एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर नायाब अंसारी, डॉ नेहा, रूपेश गुप्ता, आदिल, अजीत,सी एच ओ, एनएम, आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्री एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य कैंप में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
DlightNews
Comments
Post a Comment