Skip to main content

DlightNews

रिपोर्टर राघवेंद्र परमार

रुदावल भरतपुर

राष्ट्रीय विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह व द वैदिक ब्रिक संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन)संस्थापक निधि तोमर की एक नई पहल।

कमलेंद्र सिंह का कहना है कि गरीब बच्चों को शिक्षा में मजबूत करने के लिए सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को वर्चुअल माध्यम से नि: शुल्क वैदिक गणित द वैदिक ब्रिक संस्थान(अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) के माध्यम से पढ़ाने का कार्य शुरू करने जा रहे हैं। वैदिक गणित से बच्चों को गणित के प्रश्नों को जल्दी हल करने में मदद मिलेगी और बच्चों की मानसिक गणना तेज़ होती है। इस पहल से पढ़ाई में रुचि रखने वाले बच्चों को सहयोग मिलेगा, गरीब होने के कारण ऐसे बच्चे अपना ट्यूशन नहीं लगा पाते है और वो पढ़ाई में पिछड़ते चले जाते है। इसलिए कमलेंद्र सिंह और निधि तोमर (एम० एस० सी० गणित,  एम० एस० सी० बहुलक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बी० एड०, एम० एड०, प्रमाणित सरकारी वैदिक गणित प्रशिक्षक, 12 वर्ष शिक्षण अनुभव) ने ये निर्णय लिया है की निधि तोमर स्वयं वर्चुअल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का कार्य करेंगी। इसकी शुरुआत आगरा जिले के किसी गांव के सरकारी स्कूल से की जाएगी अतः स्कूलों के प्रधान अध्यापकों से भी अनुरोध किया है की इस पहल में आगे आकर अपना सहयोग प्रदान करें जिससे इस पहल से प्रदेश भर के गरीब बच्चो को शिक्षा में मजबूत किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।