Skip to main content

DlightNews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
_______________________
सभी मदरसों में बच्चों को कुछ नई बातें सिखाई जाएं 
जिससे कि बच्चे और अधिक जागरूक हो : जिलाधिकारी
----------------------------
बरेली 16 जून। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि जनपद के मदरसों में बच्चों की शिक्षा की तरफ उचित ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी मदरसों से अपील करते हुए कहा कि मदरसों में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ आधुनिकता की बातें भी सिखाई जाएं ताकि मदरसों के बच्चे और अधिक जागरूक हो।
जिलाधिकारी आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त मान्यता तथा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण सहित सभी मदरसों के शिक्षक तथा धर्मगुरु उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखे हुए हैं जो सोशल मीडिया पर गलत मैसेज भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को यह कहा जाए कि जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घर पर ही जाएं, किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन में नशामिल हों। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करे और न ही छात्रों को बहकावे में न आने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हमारे बरेली का सौभाग्य है कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की जाती रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनपद में अमन, चैन और शांति को बरकरार रखने में हमारा सहयोग प्रदान करेंगे
--------------------------

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।