Skip to main content

DlightNews

टीबी मुक्त बनाने के लिए कराया गया कैंप का आयोजन -----

आज दिनांक 20.06.2022 को प्राथमिक विद्यालय पूरे पितई सदर प्रतापगढ़ में एक टीबी स्वास्थ्य कैंप एवं जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें जिसमें क्षय रोग से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य कैंप में आए हुए मरीजों को जिनको 2 सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार,वजन कम होना,भूख ना लगना,सीने में दर्द एवं बलगम में खून आना। आदि लक्षण हो तो उन्हें जांच के लिए अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर एस एम (एल.टी.) द्वारा बलगम की जांच कराने के लिए कहा गया टीबी के संदिग्ध मरीजों की जांच हेतु 10 व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें  स्पुटम कप दिया गया टीबी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को सरकार द्वारा मिलने वाली टीबी की समस्त जांच एवं उपचार निशुल्क है एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच एवं इलाज की सुविधा है और टीबी के उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत रुपए 500 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में दी जाती है। टीबी के मरीजों को टीबी की दवा पूर्ण करने की सलाह दी गई।अगर मरीज इलाज पूरा नहीं करता है तो उसे ड्रग रजिस्टेंस टीबी (एमडीआर) भी हो सकती है । जिससे उनका इलाज लंबा और कठिन हो जाता है उक्त बातें डॉक्टर सी.पी.शर्मा जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताई गई टीबी स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता कैंप में डॉक्टर लवकुश सरोज, श्री रुपेश कुमार गुप्ता एसटीएस श्री आदिल रशीद अंसारी एसटीएलएस, अजीत सिंह टीबी एचवी, रामेंद्र तिवारी पीपीएम समन्वयक ,श्रीमती सीमा से प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा देवी पूर्व प्रधान श्रीमती रमा देवी एएनएम श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव सीएचओ एवं संबंधित क्षेत्र की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद  रही। सरकार एवं जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार 17 ब्लॉक में टीबी के समस्त कर्मचारी अपने जान की बाजी लगाकर कार्य को शत प्रतिशत करने के लिए परस्पर प्रयास कर रहे हैं। जिसका परिणाम भी सकारात्मक है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।