Skip to main content

DlightNews

*वरिष्ठ अधिवक्ता काजी हसीबुल हसन अच्छे मियां हुए सुपुर्द - ए - खाक*

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर । दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बेनीगंज ईदगाह के अध्यक्ष काजी हसीबुल हसन अच्छे मियां का हृदय गति रुक जाने के कारण 26 जून को रात 8 बजे निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही दीवानी और कलेक्ट्रेट कचहरी के अधिवक्ताओं का उनके  बेनीगंज आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उनके शुभचिंतकों ने उनके परिवारजनों को ढांढस बाधते रहे। अच्छे मियां के जनाजे की नमाज मुहल्ला - रूद्रपुर में बाद नमाज जोहर दोपहर 1:30 बजे अदा हुई। अच्छे मियां के जनाजे में सभी सम्प्रदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। बाद नमाज उन्हें गोरखनाथ कब्रिस्तान में सुपुर्द - ए- खाक कर दिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बेनीगंज ईदगाह के अध्यक्ष काजी हसीबुल हसन अच्छे मियां के अकास्मिक निधन पर महानगर के सामाजिक संगठनों की हुई शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोक सभा में काजी हसीबुल हसन अच्छे मियां को नमन करते हुए जिला शांति सद्भावना समिति के सचिव डा. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि नाम के अनुरूप अच्छे मियां सभी के लिए अच्छे व्यक्ति के रूप में विख्यात थे।
इस मौके पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने रंजोगम का इजहार करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बेनीगंज ईदगाह के अध्यक्ष काजी हसीबुल हसन अच्छे मियां के इंतकाल से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है।
शोक सभा में वरिष्ठ समाज सेवी एवं पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, समाजसेवी शकील शाही, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संयोजक हाजी कलीम अहमद फरजंद, सचिव शकील अहमद अंसारी, राष्ट्रवादी मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अंसारी, रफीक अहमद, शमशीर अहमद शेरू, अहमद हसन बाबू, एडवोकेट परमेश्वर प्रसाद, एजाज अहमद एडवोकेट, जावेद अहमद एडवोकेट, गोपाल जी कुशवाह एडवोकेट, कमलेश प्रजापति एडवोकेट, बृजबिहारी सिंह, मिर्जा सलीम बेग एडवोकेट, मुहम्मद अनीस एडवोकेट, संतोष कुमार गुप्ता, महबूब फारूकी एडवोकेट, नजमुल हक मारूफी एडवोकेट, मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी, मुहम्मद जुनेद, हिफजुर्रहमान अजमल एडवोकेट, सज्जाद अली रहमानी, समाजसेवी आदिल अमीन मोहसिन सिद्दिकी एडवोकेट, सैयद रेहान, मुहम्मद दानिश, सलीम अंसारी, राजेश खुल्लर एडवोकेट, बच्चन प्रसाद गुप्ता, हरिशचंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, पार्षद उज्जैर अहमद, इमरान अहमद एडवोकेट, वहाब खान एडवोकेट, मंसूर एवं बृज लाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।