Skip to main content

DlightNews

*नागरिक सुरक्षा ने लोगों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक*

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रभाग व यातायात पुलिस गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात डा. महेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के लिये जागरूक किया गया। जन -जागरूकता अभियान के दौरान तीन सवारी /बिना हेलमेट /बिना सीट बेल्ट मिले वाहन चालकों को बताया गया कि आप वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। बिना हेलमेट लगाएं वाहन न चलायें। नशे का सेवन कर वाहन न चलाऐं। वाहन कि गति को नियंत्रण में रखें। कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातयात डा. महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर पुलिस के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग भी यातायात जागरूकता /सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है।आज कोतवाली प्रखण्ड की महिला वार्डनों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर के मुख्य चौराहों पर खड़े होकर आमजन को जागरूक करते हुए अपील कि आप वाहन चलाते समय समस्त सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस कार्य के लिए नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रभाग की महिला वार्डनों को बधाई देता हूँ कि समाजसेवा के कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं । इस अवसर पर उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल,  डिवीजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान, स्टाफ अफसर मनौव्वर सुल्ताना, रागिनी सिंह, पोस्ट वार्डेन डा. अमर नाथ जायसवाल, सेक्टर वार्डेन आरजू खान, समृद्धि चौरसिया, हुमैरा खातून, प्रीति शर्मा, तन्जिला, माहेजबी, खुशी शर्मा, रीतिका मिश्रा, दिव्या गुप्ता, शालिनी वर्मा सहित यातयात पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर व अनेकों आरक्षी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।