Skip to main content

DlightNews

*डीएम विजय किरन आनंद ने बनाई अपनी कर्तव्यनिष्ठ इमानदारी कार्यशैली से अलग  पहचान*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*


गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद कर्तव्यनिष्ठ इमानदार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए जीरो टॉलरेंस पर इमानदारी से अपने कर्मचारियों से  कार्य लेने वाले डीएम को कलेक्ट्रेट अधिकारियों व कर्मचारियों ने ई डिस्टिक में यादगार विदाई किया विजय किरन आनंद  जनपद में दस माह 10 दिन में अपनी जो पहचान बनाई है उसे सदैव जनपद वासी याद करेंगे जिलाधिकारी कार्यालय  पर  आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं के तह तक  पहुंचकर उनके समस्याओं का फीडबैक लेकर निस्तारण करने का कार्य से लेकर अपने कर्मचारियों को समय से अपने-अपने पटलों के कार्यों का निस्तारण कराने का कार्य तथा अपने कर्मचारियों अधिकारियों से मिलजुल कर कार्यों को निस्तारण कराने का कार्य किया 10 माह 10 दिन में डीएम वीवीआइपी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसे सदैव याद किया जाएगा डीएम ने भटहट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों से आयुष विश्वविद्यालय  का भूमि पूजन व शिलान्यास तथा गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा का लोकार्पण कार्यक्रम तथा फर्टिलाइजर कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा फर्टिलाइजर व एम्स का लोकार्पण सकुशल सम्पन्न कराना तथा 4 जून 2022 को गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पर सफल आयोजन  को संपन्न  कराने में अपना अहम योगदान  देना तथा  गोरखपुर जनपद को जाम के झाम से  निजात दिलाने के लिये निर्णायक योगदान देना जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोड्ढोईया नाले का युद्ध स्तर पर सफाई करा कर नाले  का जीणोद्धार कार्य शुरू कराना सम्मिलित है। डीएम चौपाल के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली को याद किया जाएगा। क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जांचने के लिए भी वह जाने जाएंगे। इसके साथ ही अनियमियता करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा।विजय किरन आनंद ने 28 जुलाई 2021 को गोरखपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने फाइलों को अनावश्यक रूप से न लटकाने का निर्देश दिया था। उनकी कार्यशैली में भी यह नजर आया। सुबह छह बजे से रात 11 बजे के बाद तक सक्रिय रहने वाले विजय किरन आनंद सभी योजनाओं के प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते थे डीएम ने दिया निर्देश प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाएं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामले सभी विभागों के अधिकारियों को उन्होंने कार्य का बंटवारा किया था और लगातार उसकी निगरानी करते थे। प्रदेश में सबसे पहले उन्होंने जिले के 72 गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की योजना शुरू की, इसमें से कई गांव संतृप्त होने के कगार पर हैं।कच्ची गलियों को पक्का करने के अभियान ने कई गांवों की दशा बदल दी। गांव में विकास कार्य हुए तोअनियमितता करने वाले जिम्मेदारों पर एफआइआर भी दर्ज हुई। आरटीओ एवं निबंधन विभाग में स्टिंग आपरेशन के जरिए अनियमितता का पर्दाफाश करने के लिए भी जिलाधिकारी जाने जाएंगे। हाशिये पर रहने वाली मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशनएनआरएलएम, आयुष्मान भारत योजना पर उनका खास ध्यान रहा। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई गईं। समूहों की बचत बढ़ाने पर जोर दिया गया। मनरेगा से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाई गई।
गांवों में सुबह आठ बजे पहुंचकर चौपाल लगाने और समस्याओं का निस्तारण करना भी उनकी खूबी रही। स्वयं चौपाल लगाने के साथ ही सभी एडीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी इसकी जिम्मेदारी दी। सभी समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं सैनिक बंधु की बैठकों में वह अनिवार्य रूप से शामिल हुए। ई डिस्टिक को मजबूत किया और फीडबैक की प्रणाली विकसित की। अपराधियों पर कार्रवाई, उनकी संपत्ति जब्त करने के मामले में भी उनका कार्यकाल यादगार रहेगा। महा निदेशक बेसिक शिक्षा के द्वितीय पाली में डीएम विजय किरन आनंद शिक्षा विभाग को उचाईयों तक पहुंचाने का कार्य शत प्रतिशत डीएम विजय किरन आनंद सफल होंगे।
विदाई समारोह के प्रमुख रूप से एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता सी आर ओ सुशील कुमार गौड़ सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव एसडीएम सहजनवा सुरेश राय एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित एसडीएम गोला रोहित मौर्य एसडीएम चौरीचौरा रजत वर्मा एसडीएम बांसगांव दिग्विजय सिंह एसडीएम खजनी पवन कुमार एआरओ विनोद कुमार सिंह अपर एसडीएम सदर अनुपम मिश्रा अंडर ट्रेनिंग उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मंत्री विश्वेश शुक्ला कोविड नोडल सुनीता पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।