Skip to main content

DlightNews

*नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए बच्चों के ज्ञान और विज्ञान को बढ़ाना होगा;रमेन्द्र कुमार सिंह*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*


     गोरखपुर।पाली । ब्लॉक संसाधन केंद्र पाली के सभागार में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई जिसकी  अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  रमेंद्र कुमार सिंह  ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि  हमें नई शिक्षा नीति पर ध्यान देना होगा और नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए बच्चों के ज्ञान और विज्ञान को बढ़ाना होगा । आगे उन्होंने कहा हमें समुदाय को जोड़ते हुए अपने विद्यालय में नये छात्र नामांकन को बढ़ाना होगा और यह ध्यान देना होगा कि हमारे ग्रामसभा का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे क्योंकि शिक्षित बच्चा ही एक योग्य नागरिक बनता है और समाज निर्माण में अपना योगदान देता है ।  हमें घर- घर जाकर शिक्षा के महत्व को बताना होगा जिससे अभिभावक जुड़े और अपने बच्चों को विद्यालय भेजें ।  समुदाय की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि समुदाय से समाज का निर्माण होता है हमे समुदाय को अपने विद्यालयों से जोड़ना होगा और प्रत्येक बच्चे को एक योग्य नागरिक बनाने में अपना योगदान देना होगा तभी हमारा राष्ट्र भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा । बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पाली  रजनीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमारे आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और हमें उनके भविष्य को एक माली की तरह बनाना होगा हमें नई शिक्षा नीति, निपुण भारत के लक्ष्यों को पूरा करते हुए नामांकन और ठहराव पर विशेष ध्यान देना होगा ।  हमें निपुण भारत के लक्ष्य, स्कूल  रेडिनेस प्रोग्राम को पूर्ण मनोयोग से पूरा करना होगा आप सभी अपने कार्यों को पूरी तन्मयता से कर रहे हैं, हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर जल्द ही अपने ब्लॉक को एक प्रेरक और मॉडल ब्लॉक बनाएंगे । बैठक में प्रमुख रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक पाली के अध्यक्ष विपिन बिहारी धर दुबे , प्रेम नारायण चौबे , मारकंडेश्वर नाथ चौबे ,मयंक मिश्रा, प्रशांत पांडेय, अविनाश त्रिपाठी ,विमलेश यादव, मनीराम यादव ,सरोज गौतम ,कनीज फातमा, उमा त्रिपाठी ,श्वेता वत्स , रजनीश त्रिपाठी,  प्रकांत सिंह,अभिनव मद्धेशिया समेत सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।