Skip to main content

DlightNews

*हर हर गंगे से गूंजा सूर्यकुण्ड धाम महाआरती और दीपांजलि से जगमग हुआ धाम सरोवर*

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।गंगा दशहरा के अवसर पर गोरक्ष नगरी पूरी तरह आस्था और श्रद्धा में डूबी नजर आई। परंपरागत रूप से सूर्यकुण्ड धाम सरोवर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने किन्नर अखाड़ा परिषद की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंद गिरी और विद्या भारती के प्रांत संगठन महामंत्री रामय जी एवं भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्रा सूर्यकुण्ड धाम पहुंचे। सरोवर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था।अभिषेक गुप्ता (आशु), भारती बरनवाल, संजयन त्रिपाठी, यादव का विशेष सहयोग रहा।लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, भजन सम्राट नंदू मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय गायक राकेश उपाध्याय और अमर चंद श्रीवास्तव ने अपने भजनों के माध्यम से लोगों को खूब रिझाया। भजनों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भक्तगण भजन की इस गंगा में गोते लगाते रहे। महाआरती और दीपांजलि से सरोवर जगमगा उठा। वैदिक मंत्रोचार के बीच महाआरती के उपरांत दीप दान किया गया। बड़ी संख्या में आस्थावान लोगों ने धाम सरोवर में दीप दान किया। हजारों दीपों की रोशनी से सरोवर परिसर जगमगा उठा। इसके पूर्व 51 ब्राह्मण बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच मां गंगा की विशेष आरती की गई। इस दौरान घंट घड़ियाल की मंगल ध्वनि गूंज रहे थे। गोरखपुर। सूरजकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वधान में बृहस्पतिवार की सायं में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।अभिषेक गुप्ता (आशु), भारती बरनवाल, संजयन त्रिपाठी, यादव का विशेष सहयोग रहा।भजन सम्राट नंदू मिश्रा, लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, अंतराष्ट्रीय गायक राकेश उपाध्याय और अमर चंद श्रीवास्तव के मधुर भजनों पर लोग थिरकते रहे। भजनों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भक्तगण भजन की इस गंगा में गोते लगाते रहे। आरती पूजन के लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद 51 ब्राह्मण बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच सरस सलिल मां गंगा की विशेष आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इसके उपरांत पुण्य दायिनी मां गंगा को बड़ी संख्या में लोगों ने दीप दान किया। हजारों दीपों की रोशनी से सरोवर जगमगा उठा। इस दौरान घंट-घड़ियाल की मंगल ध्वनि गूंज रहे थे।अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि नदियों और सरोवरों को स्वच्छ रखना यह कार्य किसी अकेले व्यक्ति के बस का नहीं इसमें सभी लोगों को अपना अपना योगदान देना होगा।सचिव शीतल मिश्र ने बताया कि वरदायिनी मां गंगा हम सब की मां है पूजन के साथ साथ आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए की सभी नदियों को स्वच्छ रखें। आज के दिन गंगा का स्मरण करके किसी भी नदी में स्नान करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

प्रवक्ता समरेंदू सिंह ने बताया कि सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर विगत पांच वर्षो से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सायं में मां गंगा की आरती की जाती है। स्वयं सेवकों के सहयोग से आरती निरंतर जारी है कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा परिषद की महामंडलेश्वर व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कनकेश्वरी नंदगिरी, विद्या भारती के संगठन महामंत्री रामय जी, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्रा, तनिष्क, सिमरन, गुंजेश्वरी, ममता गुप्ता, मीना देवी, सिद्धि गुप्ता, सूर्यकुंड जीर्णोद्धार समिति के सचिव शीतल मिश्र, प्रवक्ता समरेंदू सिंह, सुनील शर्मा, डॉ. संजयन त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता (आशु), भारती बरनवाल, रमेश यादव (पार्षद), डॉ राकेश गुप्ता (सेवा भारती), अमरनाथ पांडेय, अनिल शाही, भाजपा के बृजेश मणि मिश्रा, अरुण मल्ल, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, प्राण तिवारी, पंकज सिंह (वनवासी कल्याण आश्रम), दुर्गेश त्रिपाठी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, महामंत्री, नेहरिका त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्रा, मोनू गुप्ता,  कामेश राय, अभय नंदन, जितेन्द्र, मोनू गुप्ता, अशोक, अतुल, अजीत जैन, संजीव तिवारी, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, प्रांजलि, प्रभात, बबिता, राधिका, प्रभात मिश्र, आकाश, अमित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।