Skip to main content

Dlightnews

*शाहपुर थाना क्षेत्र में पिता और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव*

*इलाके में मचा हड़कंप*

*गोरखपुर।* जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आज सनसनीखेज खबर सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र में गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा में पिता और दो बेटियां दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। सूचना पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर,एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई, शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के दो बेटे हैं। दोनों अलग बगल के मकान में रहते हैं।ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र सिवान के रहने वाले हैं।घोसीपुरवा में 30 साल से मकान बनवा कर रहते हैं।
ओम प्रकाश के बड़े बेटे जितेंद्र श्रीवास्तव (45 वर्षीय) अपनी दो बेटियों और पिता के साथ रहते थे।जितेंद्र श्रीवास्तव घर में ही सिलाई का काम करते थे।गांव से आते समय मैरवा स्टेशन पर 1999 में ट्रेन से गोरखपुर आते समय एक पैर कट गया था।कृत्रिम पैर के सहारे घर में ही सिलाई का काम करते थे जबकि उनकी पत्नी सिम्मी की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी।उनकी दोनों बेटियां मान्या श्रीवास्तव (16 वर्षीय) और मानवी श्रीवास्तव (14 वर्षीय) आवास विकास स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में कक्षा 9 और 7 में पढ़ती थीं।कल बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों ने भाग लिया था।दोनों होनहार थीं।मृतक के पिता ओमप्रकाश प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं। कल रात शहर में ड्यूटी पर गए थे। आज सुबह मकान पहुंचे तो एक कमरे में बेटा और दूसरे कमरे में दो बेटियों के शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।जितेंद्र उनकी दोनों बेटियां घर में चार साल पहले दो तोते को पाले थे। दोनों तोते का नाम पैब्लो और लीली रखे थे। पुलिस को घर में दोनों तोते कपड़े से ढकें मिले। उन्होंने सुसाइड नोट में तोते छोड़ने का जिक्र किया है। हालांकि जब परिवार के लोगों ने तोतों को बाहर निकालकर उड़ाने की को​शिश की तो तोते नहीं उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से मिले दो मोबाइल फोन और सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है।चार साल पहले गुठनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय जितेंद्र घायल हो गए थे। हादसे में उनका दायां पैर कट गया था। बेटा और पौत्रियों की मृत्यु के बाद ओमप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।आसपास के लोगों के मुताबिक, जितेंद्र परिवार में लोगों से कम बातचीत करता था। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के मुताबिक,घटना वाली जगह से कुछ चीजें मिली हैं,जिसकी शुरुआती जांच से यह पता चलता है कि घटना सुसाइड है। कुछ कर्ज और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी सामने आ रही है।पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच कर रही है। रिपोर्टर,रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।