Skip to main content

DlightNews

भरतपुर के नगर थाना इलाके के चिरावल गुर्जर की घटना,5 फीट की टंकी में मिला 2 साल का मासूम:मां बोली: मैं झूले में सोता छोड़ गई थी, मर्डर की आशंका


घर में बनी 5 फीट की टंकी में 2 साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मां का दावा है कि वह बच्चे को बरामदे में झूले में सोता हुआ छोड़ गई थी। जब लौटी तो वह दिखा नहीं। छत पर टंकी में जाकर देखा तो वह तैरता हुआ मिला। इसके बाद से परिजन बच्चे के मर्डर की आशंका जता रहे हैं। घटना भरतपुर के नगर थाने के इलाके में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे की है।


ये था मामला
मां मीना ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वह अपनी मां के साथ भैंस चारा डालने गई थी। इससे पहले वह अपने बेटे शिवम (2) को बरामदे में लगे झूले में सोता छोड़ गई। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मीना ने बताया कि 20 मिनट बाद वह जब लौटी तो झूले में शिवम नहीं दिखा। वह ढूंढते हुए छत पर गई। उसने संदेह के आधार पर टंकी में झांक कर देखा तो शिवम तैरता हुआ मिला। इस पर उसे टंकी से निकाल नगर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल से पीहर में ही है मीना

मीना (21) डेढ़ साल से अपने पिता के घर चिरावल गुज्जर में ही रह रही है। मीना यहां रहकर BA कर रही है। मीना की शादी 5 साल पहले अलवर के सहाड़ी में रहने वाले श्याम सुंदर (25) से हुई थी। श्याम सुंदर मजदूरी करता है और 12वीं तक पढ़ा है।

शिवम का बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ने नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
शिवम का बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ने नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
सबसे बड़ा सवाल: 12 सीढ़ियां चढ़, 5 फीट की टंकी तक कैसे पहुंचा शिवम
इस हादसे के बाद कई सवाल सामने आए है। पुलिस भी हत्या के एंगल से जांच कर रही है। दरअसल, शिवम के नाना का घर एक मंजिला बना है। घर में दो कमरे हैं और बाहर बरामदा। मां मीना शिवम को बरामदा में छोड़कर गई थी। बरामदे से ही छत पर जाने के लिए 12 सीढ़ियां है। और, छत पर पानी की 5 फीट ऊंचाई वाली टंकी।

ऐसे में यह मामला संदेहास्पद भी लग रहा है कि 2 साल का बच्चा कैसे 12 सीढ़ियां चढ़ 5 फीट की ऊंचाई वाले में जा सकता है। इतना ही नहीं पानी की टंकी पर ढक्कन भी लगा था। लेकिन, जब मां शिवम को ढूंढने गई तब भी ढक्कन लगा था। परिवार का आरोप है कि शिवम को मार टंकी में डाला गया और इसके बाद ढक्कन लगा दिया गया।

पुलिस भी कर रही है हत्या के एंगल से जांच
नगर थाना अधिकारी हरलाल मीणा का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि चिरावल गुज्जर गांव के एक घर की टंकी में एक बच्चे का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंचने से पहले बच्चे के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे जिसके बाद बाद बच्चे के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर बच्चे के शव को परिजनों के लिए सौंप दिया गया है। परिजनों ने बच्चे की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।