Skip to main content

DlightNews

नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज ने शिव स्वयंवर बैंक्विट हॉल में की मीटिंग,
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  नगर पंचायत चुनाव को लेकर कस्बे के शिव स्वयंवर बैंक्विट हॉल में ब्राह्मण समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ब्राह्मण समाज एकजुट होकर किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करेगा, किंतु ऐसे प्रत्याशी से दूरी रखी जाएगी जो सनातन संस्कृति और ब्राह्मण से ईर्ष्या रखते हैं अथवा ब्राह्मणों को अपना विरोधी मानते हैं। विभिन्न पार्टियों के इस निर्णय पर भी ध्यान दिया जाएगा कि जिले की 15 नगर पंचायतों में से किस पार्टी ने कितने ब्राह्मण चेहरों को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु टिकट दिया है। अगली मीटिंग 20 नवंबर आगामी रविवार को होगी तब तक संभवत: आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी होगी और उसी दिन किसी भी एक प्रत्याशी को सर्वसम्मति से समर्थन का निर्णय लिया जाएगा, मीटिंग में अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान मंच के प्रदेश महासचिव पंडित सुनील कुमार शर्मा, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक केसी शर्मा, शिव अवतार शर्मा, दिनेश पांडेय, संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, अवधेश पाठक, वेद प्रकाश शर्मा, हरीश शर्मा, गौरव मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, सुधीर शर्मा, गौरव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे, 

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...