Skip to main content

DlightNews

भाजपा जिला अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी ने बैठक कर चुनाव और रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की      

जनपद बरेली फ़तेहगंज पश्चिमी _  निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर फतेहगंज पश्चिमी रेड रोज पब्लिक स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहां आप सभी लोग आपसी मनमुटाव छोड़कर प्रेम मोहब्बत से संगठित होकर रहे, जिलाध्यक्ष ने आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श कर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, और कहां भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चेयरमैन, सभासद के सभी दावेदार एक साथ कस्बे का भ्रमण कर अभी से चुनाव की रिहर्सल मानकर जुट जाएं, और एक सप्ताह के अंदर कस्बे के प्रत्येक वार्ड में हर घर में जाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यो के बारे में बताएं और कमल के फूल के लिए वोट मांगे, 

                               
बैठक मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष चुनाव संयोजक अजय सक्सेना ने निकाय चुनाव की तैयारी के संदर्भ में हुई बैठक में बताया कि मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ना प्रमुख, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, प्रत्येक वार्ड की चुनाव संचालन समिति समेत लगभग पाँच सौ कार्यकर्ताओं की फ़ौज बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई है,                                

चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह गंगवार उर्फ वीरू ने बताया कि सात दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बरेली में होने वाली रैली में प्रत्येक दावेदार को कम से कम ढाई सौ लोगों को लेकर आने की जिम्मेदारी देकर नगर से एक दो हजार लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया, और कहां जो प्रत्याशी अपनी गाड़ी लेकर भी कार्यक्रम में जाएं उस गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर जरूर लिखा दे, जिला अध्यक्ष ने कहा कार्यक्रम में जाने वाली गाड़ियों की कई जगहों पर चेकिंग की जाएगी,              

बैठक में भाजपा नेताओं ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं, सात दिसम्बर के बाद किसी भी दिन चुनाव की घोषणा होकर दिसम्बर माह में ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, पार्टी कार्यकर्ता एक सप्ताह में प्रत्येक मतदाता तक सम्पर्क अवश्य कर लें, बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सोमपाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कन्हाई लाल सक्सेना, ओवेन्द्र सिंह चौहान, संजीव शर्मा, पूर्व सभासद धीरेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, सूरज राठौर, सचिन चौहान, प्रेमपाल गंगवार, राम सिंह फौजी, जिला सह प्रमुख आईटी विभाग भाजपा के कैलाश शर्मा समेत सभी दावेदार और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,            

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।