Skip to main content

DlightNews

*एसपी ने पुलिस व आईटीबीपी के जबानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च*

*चुनाव में अराजकता फैलाने बालों की होगी जेल: एसपी कमलेश दीक्षित*

*रिपोर्ट' कुलदीप पत्रकार*



*मैनपुरी।* लोकसभा उपचुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए एसपी कमलेश दीक्षित ने सीओ संजय कुमार वर्मा और आईटीबीपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। 

   शनिवार को स्थानीय थाने में आईटीबीपी के जबानों को सुरक्षा समन्धित बरतने के निर्देश दिये। उसके बाद  थाने से शुरू होकर फ्लैग मार्च जीटी रोड सदर बाजार, घिरोर रोड, तक किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने किया। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों और नगरों में भी इसी तरह फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

   एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली वरीयता शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। साथ ही चुनाव के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि मतदान में बिना किसी भय के हिस्सा लें और किसी के दबाव में न आएं। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार यादव, कस्वा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, मोहन सिंह, अमित भाटी, जितेंद्र कुमार, विकास व आईटीबीपी के जवान शामिल रहे।

*फोटो परिचय: जीटी रोड पर आईटीबीपी व पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च निकालते एसपी कमलेश दीक्षित व सीओ संजय कुमार वर्मा*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।