Skip to main content

DlightNews

*ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट मानिकपुर*

*_अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब गांवों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं।_* 

*_सफाईकर्मी प्रधान के घर या स्कूल के आसपास सफाई कर वापस लौट जाते हैं।_*

चित्रकूट/मानिकपुर-सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। अधिकांश सफाईकर्मी बाबू बन गए हैं ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब गांवों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। अनेक सफाई कर्मियों को अफसरों ने अपने दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई से तो बाबूगीरी का काम लिया जा रहा है।ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत किहुनिया-डाड़ी में देखने को मिला है बता दें कि विकाश खण्ड मानिकपुर
अंतर्गत गांवो की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर सफाईकर्मी प्रधान के घर या स्कूल के आसपास सफाई कर वापस लौट जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी अधिकारियों के यहां बाबूगिरी का काम कर रहे हैं।

 *_कर्मचारियों की मनमानी के चलते गांवों में बीमारियां फैल सकती हैं।_*

कई गांव ऐसे हैं जहां सफाईकर्मी महीने में तीन चार दिन ही आते हैं। बाकी समय घर का काम देखते हैं। इनको ऊपर से नीचे तक के लोगों का संरक्षण प्राप्त रहता है। यही कारण है कि शिकायत करने के बावजूद इनका कुछ भी नहीं होता नागर-शेखपुर,रामपुर,लक्ष्मणपुर,कल्याणपुर बगदरी-हेला, निही चरईया, गोबरहाई,उचाडीह-चमरौहां,चुरेह केशेरुआ,सकरौहाँ,रानीपुर-कुबरी,गिदुरहा,गोपीपुर,जारोमाफी,अमचूर नेरुआ
आदि गांवों में गंदगी के अंबार लगे रहते हैं।

*चित्रकूट-रिपोर्ट देव कुमार-सम्पर्क सूत्र-8303632206*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।