Skip to main content

DlightNews

ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में पंडित राधेश्याम की 160 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में पंडित राधेश्याम की 160 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए,  पंडित राधेश्याम की जयंती पर स्कूल प्रबंधक श्री केसी शर्मा प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं ने पंडित राधेश्याम की 160 वीं जयंती पर उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर फूल अर्पित किए, इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक केसी शर्मा को राधेश्याम रामायण भेट की और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर नाटक का मंचन किया,  स्कूल प्रबंधक श्री केसी शर्मा ने बताया साहित्य शिरोमणि पंडित राधेश्याम कथावाचक  वैश्विक शख्सियत थे, उनके साहित्य को जितना पढ़ा जाए और समझा जाए वह कम है, उनके के बारे में नई पीढ़ी को भी जानने की जरूरत है, पंडित राधेश्याम के साहित्य के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, पंडित राधेश्याम ने रामकथा को अनूठी शैली में लिखकर जन जन तक पहुंचा कर इतिहास रचा है, इस मौके पर प्रबंधक के सी शर्मा ने राधेश्याम जी की गायकी की तर्ज पर गायन प्रस्तुत किया और कविता के माध्यम से पंडित जी के व्यक्तित्व का बखान किया,   
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने बताया पंडित राधेश्याम की रामायण बड़ी सरल और सुगम है, इसे  प्रत्येक बच्चे को पढ़ना चाहिए, और राम के चित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए, जिस तरह राम के समय में बाल्मीकि जी ने संस्कृत में बाल्मीकि रामायण का लेखन किया था बाद में तुलसीदास जी ने रामचरितमानस का लेखन किया ठीक उसी प्रकार पंडित राधेश्याम जी ने राधेश्याम रामायण का बड़े अच्छे से सचित्र वर्णन किया है इसे पढ़ना बहुत ही सुगम है, उन्होंने कहा प्रत्येक घर में राधेश्याम रामायण होना चाहिए, अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में नेहा सिंह, रूबी मौर्या, शिवानी शर्मा, विजय राजपूत, शुभंकर सिंह एवं स्कूल का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे,

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।