Skip to main content

DlightNews

परिषदीय स्कूलों को मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाकर दी जा रही है अच्छी शिक्षा _विधायक डॉ डीसी वर्मा

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के नेशनल हाईवे पर स्थित गीता पैलेस मे ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान - अध्यापक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इसका शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम मे फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मनकरी एवं अन्य स्कूलों के (बच्चों) छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गान, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,  मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि शिक्षकों व अभिभावकों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों का साझा मंच है। आज प्राथमिक विद्यालय कॉवेंट को पीछे छोड़ रहे है। प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ मॉडल विद्यालय बनाकर छात्रों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। बीईओ प्रियांशी सक्सेना ने कहा कि डीबीटी व निपुण भारत के विषय मे पीपीटी से जानकारियां दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सतेंद्र यादव ने कहा कि योजनाओं की प्रगति एवं समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शिक्षकों एवं ग्राम प्रधानों के बीच संबंधों को बेहतर बनाया जाए। डायट प्रवक्ता सावित्री यादव ने कहा कि ब्लॉक के स्कूलों मे शिक्षा मे हो रहे बदलाव की तारीफ की, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा संबंधित जानकारी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संचित शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रभारी राखी गुप्ता, डायट प्रवक्ता सावित्री ‌ यादव, एडीओ पंचायत सतीश शर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और स्कूलों मे आ रही कठिनाइयों के निवारण व सुझाव पर विस्तार से चर्चा की। अंत मे अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए,  कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान, बीडीसी व शिक्षक, शिक्षिकाये, कस्बे के सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम का संचालन नरगिस परवीन ने किया,  इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, राहुल यदुवंशी, संदीप गुप्ता, योगेंद्र गंगवार, हरीश बाबू गंगवार, रमेश कुमार, आनंद स्वरूप शर्मा, महेंद्रपाल गंगवार, प्रद्युमन यादव, एआरपी सौरभ बाजपेई, हरिओम दत्त, प्रेमपाल गंगवार, राजकुमार यादव, योगेश गंगवार, परम कृष्णपाल, मनोज शर्मा, संगीता सिंह, प्रीति सिंह, प्रधान राहुल सिंह, पत्रकार डॉ मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, खेमपाल गंगवार, कपिल यादव, दिनेश पांडे, सौरभ पाठक, के सी शर्मा, प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए       

बरेली से संवादाता  अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।