Skip to main content

DlightNews

बंजारा समाज के राष्ट्रीय नेता बेल्लीया नाईक  ( तेलंगाना) से साक्षात्कार : भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश का बंजारा समाज कांग्रेस के पक्ष में हो रहा है संगठित, उत्साहित महिलाएं एवं युवतियां भी पारंपरिक वेशभूषा में राहुल जी का कर रही है भावभीना स्वागत

झिरन्या। भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे बंजारा समाज के राष्ट्रीय नेता बेल्लीया नाईक ने कहा है कि यात्रा से पूरे देश का बंजारा समाज अत्यधिक उत्साहित है और  कांग्रेस के पक्ष में संगठित हो रहा है। इसलिए सभी प्रांतों में उत्साहित महिलाएं एवं युवतियां भी पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी जी का भावभीना स्वागत कर रही है। वे प्रसन्न चित्त होकर उनसे चर्चा करते हैं और उनके साथ कहीं कहीं लोकनृत्य में भी शामिल हो जाते हैं।        
               यह, जानकारी नाईक ने एक साक्षात्कार में दी है। उनसे इस प्रतिनिधि ने भारत जोड़ो यात्रा (बालापुर से शेगांव) में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अभी तक उक्त यात्रा कन्याकुमारी से तेलंगाना,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ,महाराष्ट्र आदि से होकर गुजरी है और 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। इन सभी प्रांतों में अपने स्वागत से राहुल जी अभिभूत हैं और  वे उन्हें विभिन्न प्रांतों में प्रवेश के दौरान ही वहां के लोगों की सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति को लेकर अवगत कराते हैं।                             
          नाईक के अनुसार यात्रा मार्ग में विभिन्न प्रांतों में बंजारा समाज के लोग राहुल जी को सरकारों द्वारा किए जा रहे पक्षपात, समस्याओं और  पिछड़ेपन से अवगत कराते हैं। वे उन्हें  बताते हैं कि पूरे देश में बंजारा समाज की एक ही भाषा, वेशभूषा, रहन सहन और एक ही सामाजिक परंपराए हैं। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकारों ने उन्हें अलग-अलग प्रांतों में अनुसूचित जाति, जनजाति, विमुक्त और अन्य पिछड़े वर्गों के रूप में मान्यताएं दी है। इसलिए मध्य प्रदेश सहित कई प्रांतों में उक्त समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत पिछड़ गया है। वे उनकी सभी बातें ध्यान से सुनते हैं और चिंतित भी होते हैं। उन्हें लोग यह भी बताते हैं कि यह समाज आजादी के बाद से ही कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है और उनकी आस्थाएं तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के प्रति रही है।                                 भारत यात्री नाईक ने बताया कि वाशिम जिले की सीमा पर पैनगंगा नदी के पुल को पार करते समय वाशिम एवं यवतमाल जिले की बंजारा महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर राहुल जी अत्यधिक प्रभावित हुए और उन्होंने प्रसन्न चित्त होकर इसकी प्रशंसा भी की। वे वाशिम में बंजारा समाज के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की और वहां उनका भावभीना स्वागत किया गया।                                 वहां के लोगों ने राहुल जी को बताया कि महाराष्ट्र में बंजारा समाज के वसंतराव नाईक और सुधाकरराव नाईक एक उनके कार्यकाल में कांग्रेस काफी मजबूत हुई थी। 13 वर्षों तक से तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद उक्त  समाज को अपेक्षित नेतृत्व नहीं मिल सका है और इसका लाभ भाजपा उठा रही है।
             इस मौके पर तेलंगाना के एक और भारत यात्री अर्जुन नाईक और ऑल इंडिया बंजारा संघ मुंबई के राष्ट्रीय महासचिव मंगलम पंवार, प्रदेश अध्यक्ष  भीमसिंह राठौड़, विमुक्त एवं घुमंतू प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धनराज चौहान, इंदौर जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री अजय शर्मा और युवा नेता रूपेश चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में राहुल जी के स्वागत को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

फोटो 1. राहुल गांधी और बेलिया नाईक के साथ पारंपरिक वेशभूषा में बंजारा महिलाएं.             
  2. बंजारा समाज के राष्ट्रीय नेता बेल्लीया नाईक

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...