Skip to main content

DlightNews

भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने किया गया

जनपद बरेली _ भाजपा महिला मोर्चा महानगर बरेली का प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम आज भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर संपन्न हुआ, प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा सांसद  संतोष गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया,  इस मौके पर वन मंत्री शहर विधायक अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, वन मंत्री के बड़े भाई साहब समाजसेवी अनिल एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष के.एम.अरोरा, डॉक्टर शशी वाला राठी, आदि ने दीनदयाल उपाध्याय जी और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस मौके पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम जेठा ने कार्यक्रम में उपस्थित  सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ मोती माला दुशाला और मोमेंटो सप्रेम भेंट कर सभी को सम्मानित किया, कार्यक्रम में भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार, वन मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए,

 प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मंगलेश सक्सेना द्वारा वर्ग गीत व मंत्री सुधा सक्सेना के द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर हुआ,       

( 1 )  कार्यक्रम में प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी रही, अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष नंदा अग्रवाल ने की,  दीक्षा महेश्वरी ने भाजपा का इतिहास विषय पर अपना उद्बोधन दे सभी बहनों का मार्ग प्रशस्त किया,  (2)  द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष गीता छाबड़ा ने की जिसकी वक्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रंजना सोलंकी रहीं, उन्होंने  केंद्र व प्रदेश  सरकार की उपलब्धि व योजनाएं  के बारे में संक्षिप्त रूप से बताकर प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी बहनों को विस्तृत रूप से घर-घर जाकर मोदी व योगी जी की अनगिनत उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागृत किया, ( 3 )  तीसरे सत्र की अध्यक्षता बबीता सक्सेना ने की, तीसरे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वर्षा गॉड रही उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को बढ़-चढ़कर राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए,  ( 4 )  चौथे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव रहीं,  अंतिम और सत्र की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा ने स्वयं की, जिन्होंने पर्चे के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव का मोती माला, दुशाला, फूल माला, मोमेंटो आदि उपहारों को सप्रेम भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष आके वक्तव्य को सुनने के लिए उन्हें डाइस पर आमंत्रित किया, वक्तव्य से पूर्व महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने पगड़ी पहनाकर अध्यक्षा जी के मान में और चार चांद लगाने का कार्य किया, मधुलिका ने जिन का विषय महिलाओं का राजनैतिक व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर खुलकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला अपने वक्तव्य से बहनों का मार्ग प्रशस्त किया।
अंत में महानगर अध्यक्षा नीलम जेठा ने जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव, वर्षा जी, रंजना सोलंकी जी, सुभाषिनी जी, कंचन मिश्रा जी आदि का बहुत आभार के साथ महिला मोर्चा की सभी महानगर की पदाधिकारी व सदस्य बहने मंडल की सभी अध्यक्ष और उनके महामंत्री आदि सभी के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए एक सफल कार्यक्रम हेतु सभी को धन्यवाद किया ।                   

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।