Skip to main content

DlightNews

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारी ने रेड रोज पब्लिक स्कूल में समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए            

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आज चुनाव प्रभारी वीरेंद्र  गंगवार उर्फ वीरू एवं चुनाव संयोजक अजय सक्सेना ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की, 

चुनाव प्रभारी वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू एवं चुनाव संयोजक अजय सक्सेना ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन होने के बाद आज समीक्षा बैठक की, और घर घर जाकर कमल के फूल के लिए वोट मांगने का अभियान शुरू करने की योजना बनाई,                       

 चुनाव प्रभारी वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू ने कहा कस्वे के 28 बुथों पर प्रत्येक पन्ने पर एक कार्यकर्ता की नियुक्ति लगाने के निर्देश दिए, तीन दिन के अंदर 28 बुथों पर पन्ना प्रमुखो की सूची बनाकर  वार्ड अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों  एवं चेयरमैनी और सभासद दावेदारों को लेकर कस्बे में भृमण कर सभी  कमल के फूल के लिए वोट देने की अपील करेंगे, और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं उनकी योजनाओं का प्रचार कर प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभान्वित लोगों से मिलकर भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे, बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्पाल मौर्य, आशीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, चक्रवीर सिंह, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, पूर्व सभासद धीरेंद्र सिंह, कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, सूरज राठौर, कन्हैया  लाल सक्सेना आदिपदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे,  इसी के साथ बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता, एवं कस्बे के गणमान्य, सम्मानित, संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद रहे,                                 

बरेली से संवाददाता  अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।