Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ 

जब तक जियो तब तक पियो भागवत रस-आचार्य मुकेश मिश्रा*

        बरेली,19 नवंबर /पुराना शहर, कटरा चांद खां स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथावाचक आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि अपने जीवन को नीति के हिसाब से चलाना चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन को नीति के हिसाब से चलाता है। उसके कुल में ध्रुव जैसे पुत्र जन्म लेते हैं और जिस के कुल में ध्रुव जैसे पुत्र ने जन्म लिया शास्त्रों में ऐसा प्रमाण है कि वह इक्कीस कुल आगे और इक्कीस कुल पीछे के पूर्वजों को तार देते हैं। कथा में प्रवचन के दौरान आचार्य ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा वेद रूपी कल्पवृक्ष का पका हुआ फल है, जिसमें केवल रस ही रस भरा है। इसलिए हमेशा भागवत रस जब तक जियो तब तक पीते रहो। भागवत महापुराण ही ऐसा ग्रंथ है जो की मुक्ति के लिए गर्जना करता है।जिसको श्रवण करने मात्र से मुक्ति मिल जाती है।
          कथा व्यास ने कहा यह कथा जहां तक सुनाई देती है वहां तक के जीव-जंतु सभी प्रकार के प्राणियों को पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है। उस गांव की मिट्टी भी पवित्र हो जाती है। कथा के दौरान कई सुमनोहर भजन व्यासपीठ से गाय गए। जिन्हें सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो झूमने लगे I
                    भागवत कथा के मुख्य यजमान      तोताराम गुप्ता ने पत्नी श्रीमती मिथलेश गुप्ता सहित विधि- विधान से व्यासपीठ की पूजा अर्चना की। पंडित उमा शंकर शास्त्री, प्रदीप दीक्षित, अरुण शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ पूजा संपन्न कराई। 
         इस दौरान श्री सीताराम मंदिर के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट व श्याम मनोहर गुप्ता , कोषाध्यक्ष उदय प्रकाश गुप्ता, हरे राम जी, विवेक गुप्ता, रामोतार वर्मा,अतीत  प्रकाश गुप्ता, नंदलाल मौर्य, रामबाबू गुप्ता, प्रदीप शर्मा एवं भरत लाल जी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे l 
               बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।