Skip to main content

DlightNews

दिव्यांग युवक ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड  युवक का शव दो टुकड़ों में बटा, घर में मचा कोहराम

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ दिव्यांग युवक ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, युवक शव दो हिस्सों में बटा, जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 
जानकारी के मुताबिक आज सुबह खेत में पानी लगाने जा रहे किसान शमशुल ने भिटौरा रेलवे फाटक खंबा नंबर 1327/5 के पास एक युवक का शव रेल लाइन की पटरियों के बीच में दो हिस्सों में पड़ा देखा, उस युवक शव के मांस के टुकड़े काफी दूर तक पड़े मिले, उसने एवं अन्य ग्रामीणों ने तुरंत ही गेटमैन और थाना पुलिस एवं जीआरपी को सूचना दी, थाना पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब में एक पर्स मिला जिसमें कुछ रुपये और आधार कार्ड मिला आधार कार्ड में युवक की शिनाख्त बेचेलाल पुत्र रामनाथ साहू उम्र 30 वर्ष निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज जिला बरेली के रूप में हुई, पुलिस ने फोन कर मृतक बेचेलाल के परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बेचेलाल की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की, मृतक बेचेलाल के पिता रामनाथ साहू ने बताया उनका बेटा बेचेलाल एक पैर और एक हाथ से विकलांग था उसकी मथुरापुर अड्डे पर जूते चप्पल की दुकान थी करीब 12 साल पहले बेचेलाल की शादी बृजेश साहू से हुई थी बेचेलाल की पत्नी भी पैर से विकलांग है बेचेलाल की दो बेटी सोनाक्षी 10 वर्ष, सोना 8 वर्ष, और एक 2 महा का बेटा आरब है, मृतक के पिता रामनाथ ने बताया कि आज सुबह दुकान खोलने के बाद बेचेलाल कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकला था जिसके बाद क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं उन्होंने बताया करीब 11 बजे थाना पुलिस ने फोन कर उन्हें जानकारी दी,  पिता रामनाथ साहू ने बताया उनके पुत्र बेचेलाल के 2 माह के बेटे आरब को निमोनिया हो गया है,जिस वजह से उसकी तबीयत खराब है इसको लेकर बेचेलाल परेशान रहता था, बेटे की दवाई चल रही थी उन्होंने सुसाइड का कारण पता होने से इनकार कर दिया, उन्होंने बताया घर में किसी चीज की कमी नहीं थी, दुकान भी अच्छी चलती थी, घटना के बाद घर में कोहराम मच गया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहां खड़े लोगों ने बताया सुबह रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की  जानकारी ट्रैक मैन को दी लेकिन ट्रैक मैंने सुना अनसुना कर दिया, जिस वजह से शव रेलवे लाइन पर करीब दो तीन घंटे तक पड़ा रहा, जिस वजह से शव के ऊपर से लगातार ट्रेनें गुजरती रही, सूचना पर पहुंची फतेहगंज पुलिस भी मामला जीआरपी का बताकर शव छोड़कर चली गई थी,  जीआरपी पुलिस ने बताया मृतक बेचेलाल नीली जींस ,लाल रंग का नेकर सफेद कमीज, नीला शूटर और पैर में काले रंग के जूते पहने था, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,   

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।