Skip to main content

DlightNews

*यातायात माह के दृष्टिगत एस.बी.एस एकेडमी के बच्चों को सिखाया गया यातायात का अनुशासन पाठ*

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़* । जिला यातायात प्रभारी टी एस आई नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को विश्वनाथगंज बाजार स्थित शहीद भगत सिंह एजुकेशनल एकेडमी के छात्र और छात्रोंओ को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना,सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए बच्चो से आग्रह किया पापा से बोलिए स्कूल पहुंचाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। 

प्रभारी ने कहा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का  पालन करनी चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। 

सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए प्रभारी द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष की आयु होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए। स्कूल में छुट्टी होने के बाद सड़कों पर अपने साइड लेन में ही चलना चाहिए रास्ते में अगर कोई व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया हो तो पुलिस को जरूर सूचित करे इससे आपको इसके लिए उचित इनाम भी दिया जायेगा साथ ही एम्बूलैंस को सूचित करें 

कोतवाली मांधाता के एसएचओ वीरेंद्र यादव ने कहा यातायात के सभी स्लोगन आपको बच्चों को जरूर याद रखना चाहिए तो वही एसएसआई भृगु नाथ मिश्र ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें जान है तो जहान है जीवन अमूल्य है|

इस बीच अकादमी की प्रबंधक डॉ. पूनम पांडेय ने कहा शिक्षा और संस्कार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार है जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है और संस्कार जीवन का सार है जिसके माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है। जब बच्चों में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होगा तभी वह परिवार, समाज और देश के विकास की ओर अग्रसर होगें। वर्तमान दौर में माता पिता की सबसे बड़ी चिंता यही होती है की उसका बच्चा किसी अच्छे स्कूल में पढ़े और जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करे। वे ऐसे स्कूल की तलाश करते हैं जिसमें कुछ अलग विशेषताएं हो, जो बच्चों को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ अच्छी शिक्षा भी दे माता पिता को चाहिए की ऐसे ही स्कूलों में बच्चों का प्रवेश दिलाए|

इस दौरान टीएसआई ब्रम्हाशंकर दुबे, आरक्षी विजय कुमार होमगार्ड पंकज सिंह धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली मांधाता के आरक्षी सत्यम सिंह,जितेंद्र विद्यालय के स्टॉप शिवाकांत मिश्र,आनंद तिवारी,आशुतोष ओझा, तृप्ति सिंह,नंदिनी तिवारी,आराधना यादव,अर्पिता सिंह,ललिता सरोज, खुशबू सिंह,मंजू मिश्र के साथ आदि लोग मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।