Skip to main content

DlightNews

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला ठाकुरद्वारा में कैंप लगाकर मरीजों का चेकअप कर दवाई वितरण की,

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 4 के सभासद ठाकुर संजीव सिंह ने डेंगू ,मलेरिया, वायरल बुखार के चलते एवं मच्छरों के आतंक से छुटकारा दिलाने  के लिए नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, ईओ अधिशासी अधिकारी शिव राम लाल से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र देकर नालियों की साफ-सफाई एवं फागिंग कराने की मांग की  एवं खिरका सीएससी स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉक्टर संचित शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगाकर दवाई वितरण करने की गुजारिश की, जिससे मोहल्ले में बुखार एवं अन्य बीमारी से पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण की जा सके, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर संचित शर्मा ने सभासद संजीव सिंह की मांग पर आज शनिवार को मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 4 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर मरीजों का चेकअप किया और दवाई  वितरण की, और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने नालियों एवं खरंजे की साफ सफाई की,

मोहल्ला ठाकुरद्वारा के सभासद ठाकुर संजीव सिंह ने बताया कि आजकल मलेरिया, डेंगू , वायरल बुखार चल रहा है, इसी के चलते कस्बे में एक मौत और कई लोग डेंगू बुखार से पीड़ित बरेली अस्पताल में भर्ती हैं, इसीलिए मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए मोहल्ले की सभी नालियों की साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव करा दिया गया है। मोहल्ले में कुछ लोग संदिग्ध ड़ेंगू बुखार, वायरल बुखार, मलेरिया, सर दर्द, मांसपेशियों में दर्द के से करहा रहे है। इन  बिमारियों से शीघ्र निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉक्टर संचित शर्मा से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र देकर कैंप लगाने की मांग की थी, हमारी प्रार्थना स्वीकार करते हुऐ डॉक्टर संचित शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 4 में कैंप लगवाया, डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का चैकअप कर दवाई वितरण की, स्वास्थ्य विभाग की टीम में एम ओआईसी महोदय, डॉक्टर आकांक्षा, लीलाधर व टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे, स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद करने के लिए मोहल्ले के राघवेंद्र सिंह, नितिन शर्मा आदि मोहल्ले वासियों का विशेष सहयोग रहा, इन लोगों ने मोहल्ले में जाकर सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग कैंप लगने की जानकारी दी,और जो लोग चलने फिरने में असमर्थ थे, उन्हें मोटरसाइकिल में बैठा कर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेकअप कराकर दवाई दिलाई गई, सभासद ठाकुर संजीव सिंह ने स्वास्थ्य विभाग टीम एवं मोहल्ले वासियों का आभार व्यक्त किया,               

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।