Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ

*भारत की संस्कृति व सभ्यता संसार में सर्वश्रेष्ठ -मुकेश मिश्रा*

        बरेली,22 नवंबर/ कटरा चांद खां पुराना शहर स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य मुकेश मिश्रा ने कहा कि हमारे भारत की धरा बहुत ही पुण्यशाली भूमि है। इस भूमि पर जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं। वे यहां जन्म लेकर कई लीलाएं करते हैं। संपूर्ण विश्व की संस्कृतियों में परमात्मा को भारत भूमि की ही संस्कृति सर्वाधिक प्रिय है। इसलिए भगवान भारत भूमि पर ही अवतार ग्रहण करते हैं। इसलिए भारत की संस्कृति व सभ्यता संसार में सर्व श्रेष्ठ है।
कलयुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है, सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता हैं। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती हैं। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने राधा रानी संग गोपियों के साथ वृंदावन में रास रचाया। इस अवसर पर माता पार्वती के साथ भगवान शंकर भी पधारें। कथा में कंस की ओर से श्री कृष्ण व बलराम काे लेने के लिए अक्रूर काे भेजा जाता है।
मथुरावासियों की ओर से दाेनाें भाइयों का स्वागत किया जाता है। कथा में कंस वध, वासुदेव व माता देवकी काे कारागृह से मुक्त करवाने के वृतांत सुनाए गए। उधर उधव काे गाेपियाें काे ज्ञान भक्ति के बारे में बताने के लिए भेजना और उधव का वापिस भगवान की प्रेम भक्ति की गाथा सुन निराश लाैटने के प्रसंगों का दृष्टांत वर्णन किया गया। कथा में रुकमणी भगवान श्री कृष्ण विवाह महोत्सव मनाया गया दिव्य झांकी को देखकर भक्त भावविभोर हो उठे। व्यासपीठ से कई सुमनोहर भजन गाए गए। जिसे सुनकर श्रद्धालु गण झूमने लगे।
       कथा के मुख्य जजमान तोताराम गुप्ता ने पत्नी सहित विधि विधान से व्यास मंच की पूजा अर्चना की पंडित उमा शंकर शास्त्री, प्रदीप दीक्षित ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। भागवत कथा में संगीत हरि शंकर शर्मा व विमल पाराशरी  ने दीया l
         इस अवसर  पर मुख्य रूप से श्री सीताराम मंदिर के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड व श्याम मनोहर गुप्ता, अतीत गुप्ता ,राम अवतार वर्मा, नीरज गुप्ता, बांकेलाल श्रीवास्तव ,गौरव मिश्रा, राजू गुप्ता, विवेक गुप्ता ,राज गुप्ता आदि ने आज आज की व्यवस्था संभाली I आज के कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त शामिल हुए बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।